रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में CM भूपेश ने की चार बड़ी घोषणाएं, अब 50 KM सफर के लिए MST, कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए अनुदान

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में CM भूपेश ने की चार बड़ी घोषणाएं, अब 50 KM सफर के लिए MST, कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज के लिए अनुदान

RAIPUR. आज (1 मई) अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लाखों श्रमिकों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 47.12 करोड़ रुपए की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की। इस दौरान सीएम बघेल ने कई बड़े ऐलान किए।





ये भी पढ़ें...















सीएम बघेल ये की घोषणाएं 







  • मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना के अंतर्गत ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिए अपने घर से अन्य स्थानों पर रेल/ बस के माध्यम से प्रतिदिन आना- जाना (यात्रा) करते हैं। उन्हें मंडल द्वारा रेल मंडल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम द्वारा निर्धारित दर अनुसार 50 किमी तक यात्रा हेतु मासिक टिकट कार्ड (MST) प्रदाय किया जाएगा। जिसके माध्यम से ऐसे श्रमिकों को यात्रा पर होने वाला संपूर्ण व्यय छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल वहन करेगा।



  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर देय सहायता राशि रुपए 1.00 लाख से बढ़ाकर रुपए 5.00 लाख तथा स्थायी दिव्यांगता पर देव सहायता राशि रुपए 50 हजार से बढ़ाकर रुपए 2.50 लाख किया जा रहा है। साथ ही अपंजीकृत श्रमिक कार्यस्थल पर दुर्घटना से मृत्यु होने पर रुपए 1.00 लाख सहायता प्रदान की जाएगी।


  • मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना- मंडल द्वारा इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से योजना के पूर्व प्रावधान को अधिक्रमित करते हुए नवीन आवास क्रय / नवीन आवास निर्माण के लिए एकमुश्त राशि रुपए 50,000/- अनुदान प्रदाय किया जाएगा।


  •  दुर्घटना में चिकित्सा सहायता योजना- इस योजना का नाम परिवर्तित होकर "मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना" के नाम से जाना जाएगा। साथ ही अब इस योजना अंतर्गत हृदय की शल्य क्रिया, गुर्दा का प्रत्यारोपण, लीवर का प्रत्यारोपण, मस्तिक की शल्य क्रिया, रीढ़ की हड्डी की शल्य क्रिया, पैर के घुटने की शल्य क्रिया, कैंसर इलाज, लकवा ग्रसित जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को शासन के अन्य योजनाओं के अतिरिक्त रुपए 20,000/- तक अनुदान प्रदाय किया जाएगा।




  • Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज CG CM Bhupesh Baghel's announcements International Labor Day CM Baghel's announcements CM Baghel's announcement in Raipur MST for 50 km सीजी सीएम भूपेश बघेल की घोषणाएं अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस सीएम बघेल की घोषणाएं रायपुर में सीएम बघेल का ऐलान 50 किमी के लिए एमएसटी