रिसाली में पार्षद को बर्खास्त करने तक नहीं होगा निगम कार्यालय में काम, कर्मचारी-अधिकारियों ने खोला मोर्चा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रिसाली में पार्षद को बर्खास्त करने तक नहीं होगा निगम कार्यालय में काम, कर्मचारी-अधिकारियों ने खोला मोर्चा

BHILAI. रिसाली नगर निगम के पार्षद और एमआईसी मेंबर विलास बोरकर को बर्खास्त करने की मांग की। इसे लेकर निगम कर्मचारी और अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज संभागायुक्त को इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा है। साथ ही जब तक विलास बोरकर को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक निगम का पूरा अमला हड़ताल पर रहेगा। यानी जब तक कांग्रेस पार्टी के पार्षद को हटा नहीं दिया जाता, तब तक नगर निगम रिसाली में कोई भी कार्य नहीं होंगे। कर्मचारियों ने कहा है कि अति आवश्यक कार्य ही जारी रहेंगे उसके सिवा अन्य कार्य नहीं किए जाएंगे। 





यह है पूरा मामला





बता दे कांग्रेस पार्टी से पार्षद विलास बोरकर जो एमआईसी मेंबर भी है। उन्होंने रिसाली नगर निगम के कार्यालय पहुंचकर तमाम अधिकारियों कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया एवं जान से मारने की धमकी भी दी। आक्रोशित होकर बोरकर ने नगर निगम के मुख्य द्वार को भी बंद कर दिया था। जिसके बाद डरे घबराए कर्मचारियों ने कार्यालय छोड़ना ही मुनासिब समझा, सभी के सभी दफ्तर से बाहर आकर इस बात की सूचना महापौर, सभापति और नगर निगम कमिश्नर आशीष देवांगन को भी सूचना दी। 





पार्षद पद से बर्खास्त करने का ज्ञापन सौंपा





सभी ने स्थानीय विधायक और मंत्री ताम्रध्वज साहू के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आज सभी कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर पार्षद विलास बोरकर के बर्खास्त करने की मांग को लेकर संभाग आयुक्त कार्यालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने संभागायुक्त महादेव कावरे को बोरकर को पार्षद पद से बर्खास्त करने का ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही साथ उन्होंने जब तक बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक के लिए संपूर्ण कार्य बन्द रहने का ऐलान भी किया है।



Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Ruckus in Risali Municipal Corporation corporation officers and employees protested रिसाली नगर निगम में बवाल निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन