Advertisment

पीएम मोदी का गुजरात दौरा, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने CDS, मध्यप्रदेश तक पहुंचा फिल्म थैंक गॉड का विवाद; जानिए बड़ी खबरें

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
पीएम मोदी का गुजरात दौरा, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने CDS, मध्यप्रदेश तक पहुंचा फिल्म थैंक गॉड का विवाद; जानिए बड़ी खबरें

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









पीएम मोदी का गुजरात दौरा





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूरत, भावनगर, अहमदाबाद और अंबाजी में कई कार्यक्रमों शामिल होंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी लगभग 29 हजार करोड़ रुपए की तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Advertisment





दिग्विजय कर सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन





कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नया ट्विस्ट आ गया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 29 सितंबर को नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए वे 28 सितंबर (बुधवार) की रात अचानक केरल से भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली रवाना हुए। दिग्विजय के साथ पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी दिल्ली निकले हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। दिग्विजय सिंह 10 साल (1993-2003) तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद हैं।





अनिल चौहान बने सीडीएस

Advertisment





देश के पहले सीडीएस विपिन रावत की मौत के नौ महीने बाद देश को दूसरा सीडीएस मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस के रूप में नियुक्त किया है। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सैन्य मामलों के विभाग के सचिव की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान 1981 से 2021 तक सेना में महत्‍वपूर्ण पदों पर रहे। वे 40 साल की शानदार सेवा के बाद सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद से 31 मई 2021 को सेवानिवृत हुए थे।





21वें दिन पांडिकड पहुंची भारत जोड़ो यात्रा





कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21वें दिन पांडिकड पहुंची। राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं लेकिन बीजेपी द्वारा उनके साथ 'वस्तु' जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सबसे घृणित उदाहरण उत्तराखंड में अंकिता की हत्या है। बीजेपी के मुख्यमंत्री ने सभी सबूतों को कुचल दिया। आरोपियों की रक्षा के लिए हम भाजपा को महिलाओं के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार करने की अनुमति नहीं देंगे। आपको बता दें कि केरल में 19 दिन गुजारने के बाद में यात्रा 1 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।

Advertisment





मध्यप्रदेश तक पहुंचा फिल्म थैंक गॉड का विवाद





बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का विवाद यूपी बिहार के बाद एमपी तक आ गया है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का चरित्र गलत तरीके से पेश करने पर विवाद हो रहा है। ऐसे में भोपाल जिला कोर्ट में फिल्म के खिलाफ शिकायत की गई है। राजधानी भोपाल के गोलघर निवासी टीचर शिवम सक्सेना ने प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायालय में एक्टर अजय देवगन और फिल्म निर्माता इंद्र कुमार ईरानी के खिलाफ परिवाद दायर किया है। इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। शिकायतकर्ता का कहना है कि थैंक गॉड का ट्रेलर लगभग 3 मिनट का है। ट्रेलर को टी-सीरीज कंपनी ने लॉन्च किया है। फिल्म में भगवान चित्रगुप्त का चरित्र गलत तरीके से पेश किया गया है।



News update today news latest news big event big news आज की खबरें बड़ी खबरें ताजा खबरें
Advertisment