Advertisment

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, एकनाथ शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत; आज होगी भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी, एकनाथ शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत; आज होगी भारत और साउथ अफ्रीका की टक्कर

BHOPAL. सैर भी..खबर भी.. आप सुन रहे हैं द सूत्र पॉडकास्ट। आज देश-दुनिया की किन घटनाओं पर रहेगी हमारी नजर।









एकनाथ शिंदे को सुप्रीम राहत, ठाकरे को बड़ा झटका





शिवसेना विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना विवाद की गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दी है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संवैधानिक बेंच ने शिवसेना पर शिंदे गुट के दावे को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर लगी रोक हटा दी है। ऐसे में अब चुनाव आयोग शिवसेना के चुनाव चिह्न पर फैसला ले सकता है। सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि उद्धव की याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 अगस्त को जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने केस संवैधानिक बेंच को ट्रांसफर करते हुए चुनाव आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी।

Advertisment





भारत जोड़ो यात्रा को ज्वॉइन करेंगी प्रियंका गांधी





राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में शामिल होंगी। प्रदेश कांग्रेस द्वारा इसका पूरा प्लान तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा को ज्वॉइन कर सकती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश प्रभारी पीसी शर्मा का कहना है कि प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश आने का कार्यक्रम जल्द ही फाइनल हो जाएगा। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर से प्रदेश में एंट्री करेगी।





MP के 18 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव

Advertisment





मंगलवार को मध्यप्रदेश में हुए 18 जिलों की 46 नगरीय निकायों में कुल 72.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें से 74.20 प्रतिशत पुरुष और 71 प्रतिशत महिला मतदाताओं और 57.90 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना 30 सितम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया है कि 46 नगरीय निकायों में 3 हजार 397 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। कुल 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।





मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ सम्मेलन





आज मध्यप्रदेश कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन राजधानी भोपाल में होगा। इस सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल होंगे। सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव करेंगे। अनुराग भार्गव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों को लेकर ये सम्मेलन किया जाएगा।

Advertisment





आशा पारेख को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड





अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से लोगों के दिलों अपनी एक खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 30 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आशा पारेख को सम्मानित करेंगी। फिल्म इंडस्ट्री का ये सर्वोच्च सम्मान उन्हें इंडस्ट्री में योगदान के लिए दिया जा रहा है। 10 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली आशा पारेख ने 60 और 70 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत पर एकतरफा राज किया।





आज आमने-सामने होंगे भारत और साउथ अफ्रीका





आज से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की ये आखिरी टी-20 सीरीज होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया का फोकस जीत के साथ-साथ अपनी वर्ल्ड कप की तैयारियों को भी अंतिम रूप देने पर होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इसके बाद दोनों टीमों को तीन दिन का ब्रेक मिलेगा। दूसरा टी-20 गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 अक्टूबर और तीसरा मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 4 अक्टूबर को खेला जाएगा।



News update today news latest news big event big news आज की खबरें बड़ी खबरें ताजा खबरें
Advertisment