मुंबई से छुट्टी मनाने आए छात्र से चाकू की नोक चार डेढ़ लाख की लूट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मुंबई से छुट्टी मनाने आए छात्र से चाकू की नोक चार डेढ़ लाख की लूट

RAIGARH. मुंबई से छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आया स्टूडेंट शहर की लालटंकी के पास लूट का शिकार हो गया। बाइक पर आए चार लुटेरों ने उससे चाकू की नोक पर मोबाइल फोन, आईपेड और जरूरी दस्तावेजों समेत कुल डेढ़ लाख का सामान लूटकर भाग निकले। छात्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वन विभाग में पदस्थ श्यामलाल प्रधान का 20 वर्षीय बेटा अजीत प्रधान मुंबई में रहकर बीए अंग्रेजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। दीपावली की छुट्टी पर वह त्योहार मनाने के लिए शहर आ रहा था। शनिवार अलसुबह चार बजे व ट्रेन से रायगढ़ स्टेशन पहुंचा। यहां से अजीत पैदल केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड गया और नाश्ता करके बेलादुला स्थित फॉरेस्ट रेंज कालोनी के अपने घर जाने के लिए पैदल जाने लगा। सुबह करीब पांच बजे वह लालटंकी रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात युवकों ने उसके चेहरे को स्वेटर से ढंक दिया। 





आरोपियों की तलाश शुरू





अचानक हुई इस घटना से अजीत को कुछ समझ नहीं आया। फिर जैसे- तैसे स्वेटर से अपना सिर बाहर निकाला देखा वे लोग चार की संख्या में थे। इस बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उस पर अड़ा दिया। फिर उससे बैग छीन लिए। फिर वे मौके से भाग निकले। फिर अजीत जैसे- तैसे घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उनके साथ वह थाने पहुंचा। अजीत ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में एप्पल कंपनी का एक फोन, एक आईपेड, उसका आधार कार्ड, गाड़ी की आरसी बुक और पर्स में रखे 15 सौ रुपये समेत लूटेरों ने करीब डेढ़ लाख का सामान छीन लिया है, जो कि बैग में ही रखे गए थे। लूटपाट की इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। अपराध दर्ज करने के साथ ही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है, ताकि लूटेरों का सुराग मिल सके। इसके साथ ही अन्य तरीकों से भी मामले की जांच की जा रही है।



 



Raigarh News रायगढ़ में लूट Robbery in Raigarh Robbery at knife point crime news Raigarh रायगढ़ न्यूज रायगढ़ में छात्र से सूट चाकू की नोक पर लूट