दिल्ली में फिर लगेगा लॉकडाउन !, 14 दिन में 601 से बढ़कर 4168 हुए एक्टिव केस

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
दिल्ली में फिर लगेगा लॉकडाउन !, 14 दिन में 601 से बढ़कर 4168 हुए एक्टिव केस

NEW DELHI. देश में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता बढ़ गई है। लेकिन सबसे ज्यादा खतरा राजधानी दिल्ली पर ही मंडरा रहा है। दिल्ली में कोरोना के ताजा आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर 1,000 से ज्यादा नए मरीज सामने आए। 1,011 नए कोरोना केस साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट अब बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई है। 





हालांकि अच्छी बात यह है कि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। यह भी चिंता बढ़ाने वाला है कि दिल्ली में 14 दिन पहले कोरोना के सक्रिय मामले 601 थे और अब यह आंकड़ा बढ़कर 4168 हो गया है। लगातार केसों की संख्या में बढ़ोतरी से अंदेशा है कि दिल्ली में एक फिर लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जाएंगी। 









दिल्ली में कोरोना के आंकड़े





दिल्ली में रविवार को 1,083 कोविड-19 केस दर्ज किए गए और पॉजिटिविटी रेट 4.48 प्रतिशत पर पहुंच गई। शनिवार को 1,094 मरीज सामने आए थे जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक थे। शुक्रवार को दिल्ली में 4.64 प्रतिशत की दर के साथ 1,042 मामले दर्ज किए थे। बता दें, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 18,75,887 सामने आ चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या 26,170 है।









अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं





दिल्ली को लेकर अच्छी खबर यह है कि यहां अस्पताल में भर्ती होने की दर अब तक कम रही है। वर्तमान में 90 मरीजो का राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जबकि 3,067 होम आइसोलेशन में भर्ती हैं।









इन राज्यों में भी लॉकडाउन का खतरा





दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद अब केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, पंजाब और कर्नाटक में कोरोना के केस बढ़ने लगा है. यहां की स्थिति के देखते हुए चिंता जताई जा रही है। साथ ही संभावना भी है कि यहां पर लॉकडाउन लगाया जा सकता है।



कोरोना केस कोरोना लॉकडाउन भारत में कोरोना लॉकडाउन corona lockdown Lockdown in Delhi Lockdown in 2022 Lockdown Again Lockdown News Corona Curfew कोरोना कर्फ्यू दिल्ली लॉकडाउन