रूस में कोरोना संकट: 24 घंटे में आए 40 हजार से ज्यादा केस, एक दिन में 1200 की मौत

author-image
एडिट
New Update
रूस में कोरोना संकट:  24 घंटे में आए 40 हजार से ज्यादा केस, एक दिन में 1200 की मौत

रूस. पूरी दुनिया में कोरोनावायरस एक बार फिर से अपने असली रंग में लौटने लगा है। रूस में जिस तरह से कोरोना मामलों ने छलांग लगाई है, उससे एक फिर से महामारी की नई लहर की आशंका बढ़ गई है। रूस में 5 नवंबर को जहां एक दिन में करीब चालीस हजार नए केस (infected) सामने आए हैं। वहीं मरने (died) वालों की संख्या भी डराने वाली है। रूस में एक दिन में जहां 1200 लोगों ने जान गंवाई है।

रूस में कोरोना की लहर

रूस में शुक्रवार (5 नवंबर) को कोरोना वायरस से 40,000 से ज्यादा नए मामले आए है। वहीं, करीब 1200 लोगों की मौत हो गई है। रूस में इस हफ्ते अधिकतर व्यवसायों को बंद कर दिया गया है। रूस की कोरोनावायरस वर्कफोर्स ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1192 लोगों की मौत हुई है और 40,735 नए मामले सामने आए हैं।

इस हफ्ते के शुरू में एक दिन में रिकॉर्ड 1,195 लोगों की मौत हुई थी और 40,993 नए मरीज मिले थे। अधिकारियों ने मध्य सितंबर से मामलों में तेजी से वृद्धि का एक प्रमुख कारण टीकाकरण (vaccination) की दर में कमी को बताया है।  

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश दिया

सरकार ने वायरस के प्रसार को काबू में करने के लिए छह दिन की राष्ट्रीय कार्यबंदी घोषित की थी। पिछले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (president vladimir putin) ने आदेश दिया था कि 30 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच अधिकतर रूसी घर में ही रहें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर कार्यबंदी का विस्तार करने की शक्तियां स्थानीय सरकारों को दी थी। 

रूस में कहां-कहां बढ़ाया गया शटडाउन

देश के नोव्गोरोड क्षेत्र, साइबेरिया के टॉम्स्क, यूराल पर्वत के चेल्याबिंस्क समेत कई क्षेत्रों ने शटडाउन की समयसीमा अगले हफ्ते के अंत तक बढ़ा दी है। मॉस्को के मेयर ने कहा कि राजधानी में सोमवार से दफ्तर और व्यवसाय खोले जाने के लिए स्थिति पर्याप्त स्थिर है।

रूस (russia) द्वारा शामिल गए क्रीमिया क्षेत्र में भी अगले हफ्ते से कामकाज शुरू हो जाएगा। हालांकि, रूस की राजधानी में कुछ प्रतिबंध लागू रहेंगे- जैसे बुजुर्गों के लिए घर में रहना और व्यवसायों के लिए जरूरी होगा कि वे अपने 30 प्रतिशत कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दें। रूस में कोरोनावायरस (coronavirus) के कुल 87 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जबकि महामारी (epidemic) ने 2,44,447 लोगों की जान ले ली है। 

Corona virus Pandemic Russia President Vladimir Putin Vaccination infected die