Advertisment

रीवा गैंगरेप मामले के 2 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, अब तक 6 में से 5 पकड़े गए; एक की तलाश जारी

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रीवा गैंगरेप मामले के 2 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, अब तक 6 में से 5 पकड़े गए; एक की तलाश जारी

अविनाश तिवारी, REWA. रीवा में किशोरी से गैंगरेप करने वाले 2 और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। गैंगरेप करने वाले 6 में से अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। एक और आरोपी की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी मुंबई भागने की फिराक में थे। मैहर और जबलपुर के बीच आरोपियों की लोकेशन पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आरोपियों से पहले रीवा पुलिस की टीम मुंबई के रेलवे स्टेशन पहुंच गई। जैसे ही आरोपियों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन के अंदर कदम रखा, पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।





पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा





बताया जा रहा है कि वारदात के बाद जब पुलिस सक्रिय हुई तो मामले में फरार दो आरोपी प्रयागराज में थे। यहां से वे मुंबई में अपने रिश्तेदार के घर पर पनाह लेने लिए भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की तो उनका लोकेशन मैहर और जबलपुर की आसपास मिली। रीवा पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अपना जाल बिछाया। रीवा पुलिस की एक टीम किसी अन्य मामले में पहले से ही किसी बच्ची की दस्तयाबी के लिए मुंबई में तैनात थी। रीवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल मुंबई में तैनात रीवा पुलिस की टीम को एक्टिव किया जिसके बाद  आरोपियों के मुंबई स्टेशन पहुंचे ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।





आरोपियों के घरों पर चला था बुलडोजर

Advertisment





गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। 3 आरोपियों के घर जमीदोंज कर दिए गए। वारदात में शामिल 3 नाबालिग आरोपियों पुलिस की गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि 3 अन्य आरोपियों में से दो को मुंबई के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने कहा कि 6 में से 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील की जाएगी जिससे जल्द से जल्द आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।





6 आरोपियों ने किशोरी के साथ की थी दरिंदगी





नईगढ़ी थाना इलाके के अष्टभुजी माता मंदिर में अपने दोस्त के साथ दर्शन करने गई किशोरी के साथ आरोपियों ने दरिंदगी की थी। किशोरी और उसका दोस्त मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर बैठकर बात कर रहे थे। उसी वक्त 6 बदमाश वहां पहुंच गए और दोनों को धमकाने लगे। इसके बाद आरोपी किशोरी को घसीटते हुए जंगल में ले गए। वहां पर सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ रेप किया। किशोरी को उन्होंने एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ मारपीट की और मोबाइल और पायल लेकर फरार हो गए थे।



MP News मध्यप्रदेश की खबरें rewa gang rape case 2 accused arrested from Mumbai Search continues for 1 accused रीवा गैंगरेप केस 2 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार 1 आरोपी की तलाश जारी
Advertisment