Hindi News Elections Politics TheSootr MP CG Exit Poll 2023

वोट दीजिए - नोट लीजिए TheSootr.com

theSootrLogo
searchExpanded
theSootrLogo

सतना में नाबालिग दलित लड़की के साथ 2 साल से रेप कर रहा था युवक, बच्चे के जन्म के बाद खुला राज

15 साल की लड़की बनी 'मां'

undefined
द सूत्र
15 साल की लड़की बनी 'मां' सतना में नाबालिग दलित लड़की के साथ 2 साल से रेप कर रहा था युवक, बच्चे के जन्म के बाद खुला राज
9/28/22, 5:49 PM (अपडेटेड 9/28/22, 11:19 PM)

आरोपी इरफान ने 15 साल की लड़की के साथ की दरिंदगी

सचिन त्रिपाठी, SATNA. सतना में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ आरोपी इरफान 2 साल तक रेप करता रहा। रेप की बात जब पता चली जब पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इरफान ने ही लड़की को पेट दर्द के बहाने अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में पता चला कि उसे 9 महीने का गर्भ है। किसी भी वक्त बच्चे का जन्म हो सकता है।


15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म


सिविल लाइन थाने से करीब 3 किलोमीटर दूर सोहावल में रहने वाली 15 साल की दलित लड़की दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। पीड़िता  लड़की बैगा समाज की है। आरोपी ने ही 25 सितम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में पेट दर्द के बहाने भर्ती कराया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच में पाया कि नाबालिग लड़की को 9 माह का गर्भ हो चुका है। अगले कुछ घंटों में डिलीवरी हो सकती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसी दिन शाम करीब 7 बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से 27 सितंबर को छुट्टी कर दी गई। तब से वो सोहावल की हड्डी फैक्ट्री के मकान में रह रही है। पीड़िता के पिता ने 28 सितंबर को सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


आरोपी इरफान को 2 साल से जानती है दलित लड़की


दुष्कर्म पीड़िता मूलतः उमरिया जिले के पाली थाने में आने वाले गांव बरुका की निवासी है लेकिन हड्डी फैक्ट्री में काम करने के कारण सतना के सोहावल गांव में रह रही है। दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को लिखित बयान में बताया कि वो सोहावल की हड्डी फैक्ट्री में काम कर रही है। लड़की वहां पर 8 साल से रह रही है। माता-पिता भी फैक्ट्री में काम करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी इरफान को करीब 2 साल से जानती है। वो कपड़े और खाना आदि देने के लिए फैक्ट्री के पीछे ले जाता था। वहीं पर बलात्कार करता था। आरोपी इरफान की शादी हो गई है और उसके बच्चे भी हैं।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


पीड़िता के पिता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान 1860 की धारा 376, 376(2)(एन), 376 (3), लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


द-सूत्र के वॉट्सएप चैनल से जुड़ें
theSootr whatsapp channel
द-सूत्र के वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
Dalit girl rape satna Muslim accused 15 year old girl gave birth to a baby mp news दलित लड़की के साथ रेप मुस्लिम युवक ने 2 साल तक किया रेप 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया मध्यप्रदेश की खबरें
ताजा खबर

वोट दीजिए- नोट लीजिए

mp exit poll thesootr.com