Advertisment

शुरू हो रहा है 90 मिनट में आग लगाने का खेल, मेसी-रोनाल्डो पर नजर, सुपर कंप्यूटर की भविष्यवाणी

author-image
New Update

मैं ब्राजील का अनकंडीशनल फैन हूं। ब्राजील को ही जीतता देखना चाहता हूं, ये हर बार संभव नहीं है, पर दिल है कि मानता नहीं। मेरी टीम अंतिम बार 2002 में जीती थी। जर्मनी को फाइनल में 2-0 से हराया था। रोनाल्डो (क्रिश्चियानो रोनाल्डो नहीं) ने जर्मन कैप्टन और गोलकीपर ओलिवर कान को छकाते हुए दो गोल दागे थे। कान ने पूरे वर्ल्ड कप में कोई गोल नहीं खाया था, सिवाय फाइनल के। ब्राजील ने अब तक 5 बार 1958, 62, 70, 1994 और 2002 में वर्ल्ड कप जीता। ग्रेट एडसन एरेंटस डो नासिमेंटो यानी पेले के समय ब्राजील ने तीन 58, 62 और 70 में वर्ल्ड कप जीता। तब पेले और गरिंचा का जादू चला था। फुटबॉल की दुनिया में एक और नाम की धूम है और वो है- अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना। कमाल, लाजवाब, फैबुलस...। अगर मैं कहूं कि फुटबॉल की दुनिया दो हिस्सों में बंटी है- ब्राजीली फैंस और अर्जेंटीनियाई फैंस तो कुछ गलत नहीं है। वैसे मैं अर्जेंटीना वालों के लिए भी जीतने की दुआ मांगता हूं, वहां इस समय फुटबॉल का सबसे बड़ा सितारा लियोनेल मेसी आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहा है।

तो फुटबॉल आया कहां से। सबसे पहले फुटबॉल खेल मिस्र यानी इजिप्ट में खेला गया था। वहां के लोग एक गेंद चीज को पैर से मारते थे। इससे यह अनुमान लगाया जाता है कि इसकी शुरुआत वहीं से हुई होगी । यह अन्य जगहों पर भी खेला जाने लगा। फुटबॉल का अस्तित्व 320 ईसा पूर्व से 500 ई. पू. तक सुज्जू नाम से भी चीन में पाया गया। जिसका चाइनीज भाषा में अर्थ- पैर से गेंद को मारना है।  

चीन के सैनिकों में यह काफी लोकप्रिय था, ये लोग सूअर के चमड़े में हबाब को डालकर इसे खेलते थे। इसके बाद इसका प्रसार अन्य देशों में हुआ । उसके बाद यह खेल इंग्लेंड में पहुंचा। इसका प्रसार इंग्लैंड में 12वीं सदी में हुआ। चौदहवीं सदी में सम्राट एडवर्ड द्वितीय ने कुछ सैनिक कारणों की वजह से इस खेल पर बैन लगा दिया था । इसके बाद रिचर्ड द्वितीय, हेनरी चतुर्थ, हेनरी अष्टम और एलिजाबेथ प्रथम ने भी इस बैन को जारी रखा और इसे खेलने वाले को हफ्ते भर जेल में रखा जाता था। लेकिन इसके बाद भी यह खेल काफी लोकप्रिय होता चला गया।

Advertisment

1815 में इटनबर्ग में सबसे पहले फुटबॉल के नियम बनाए गए । सबसे पहला फुटबॉल क्लब शेफील्ड फुटबॉल क्लब बना, जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1854 को हुई थी। फुटबॉल का सबसे पहला सार्वजनिक नियम 1863 में बना था। विश्व में फुटबॉल के नियम को विकसित व सुरक्षित रखने के लिए (the international football association board) का निर्माण गठन ब्रिटिश एसोसिएशन द्वारा किया गया था। विश्व की फुटबॉल की पहली प्रतियोगिता – ( FA Cup ) लंदन में 1871 में हुई थी। फुटबॉल खेल में बॉल प्रमुख है। जब इस खेल का आविष्कार हुआ था, तब बॉल जानवरों की ब्लैडर से बनाई जाती है। धीरे-धीरे ब्लैडर की जगहर जानवरों के चमड़े से बनाई जाने लगी। 

फुटबॉल में ये प्रमुख खिलाड़ी होते हैं

1. स्ट्राइकर (Striker)- यह टीम का मुख्य खिलाड़ी होती है जो गोल करने का कार्य करता है। स्ट्राइकर के अलावा कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सकता। 

2. डिफेंडर्स (Defenders)- यह खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ियों को गोल करने से रोकता है।

3. मिडफिल्डर्स (Mid fielders)- फुटबॉल खेल में मुख्य कार्य बॉल पास करने का होताा है। मिडफिल्डर्स अपनी विरोधी टीम से गेंद को छीनते है और अपनी टीम के खिलाड़ियों को पास कर देते है।

4. गोलकीपर – यह खिलाड़ी गोल पोस्ट के सामने खड़ा होता है। इस खिलाड़ी का काम विपक्षी टीम के गोल को रोकना होता है।

Advertisment

20 वीं शताब्दी में ये खेल लोकप्रिय होने लगा। इस समय फेडरेशन इंटरनेशनल ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन यानी FIFA की स्थापना की गई। इसकी स्थापना 21 मई 1904 में की गई थी। इस संस्था के अध्यक्ष रॉबर्ट गुएरिन को बनाया गया। इस संस्था की स्थापना सात देशों ने मिलकर की थी। ये सात देश स्पेन, बेल्जियम, फ्रांस, नीदरलैंड्स, डेनमार्क, स्वीडन और स्विट्जरलैंड है। इस संस्था को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य फुटबॉल खेल की नियमित रूप से देखभाल करना था। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लुसाने में है।

फुटबॉल वर्ल्ड कप 1930 में शुरू हुए। पहला वर्ल्ड कप उरुग्वे ने जीता। 2018 वर्ल्ड कप फ्रांस ने जीता है। यानी फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है। इस बार जिन दो खिलाड़ियों पर नजर है, वो हैं- पुर्तगाल के क्रिश्चियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी। दोनों का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से 24 दिन पहले वर्ल्ड कप के सुपर-कंप्यूटर ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है कि इस बार का फाइनल मुकाबला लियोनल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली पुर्तगाल के बीच होगा। अर्जेंटीना की टीम पुर्तगाल को हराकर चैंपियन बनेगी। मेसी अपने करियर के आखिरी वर्ल्ड कप में पहली बार चैंपियन बनेंगे।

मेसी-रोनाल्डो के अलावा जिन पर नजर रहेगी, उनमें ब्राजील के नेमार जूनियर और फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे हैं। ब्राजील रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप जीतने के लिए फेवरेट के रूप में टूर्नामेंट में जा रही है। पेले के सर्वकालिक ब्राजील स्कोरिंग रिकॉर्ड की बराबरी करने से 30 साल नेमार सिर्फ दो गोल दूर हैं। तो कल से ग्राउंड में तूफान का लुत्फ लीजिए...बस यही थी आज की कहानी...

Advertisment