Jun 12, 2025
रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंम्बर शामिल थे। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे के बाद कई घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया।
Credit: The Sootr
यह विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था, जो 11 साल पुराना था। विमान के कैप्टन के पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था और को-पायलट के पास 1100 घंटे का अनुभव था। यह विमान लंदन जा रहा था और एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फ्लाइट थी।
Credit: The Sootr
विमान के अहमदाबाद एयरपोर्ट (एयर इंडिया फ्लाइट) से करीब 15 किलोमीटर दूर आसमान में काला धुआं दिखाई दिया। दुर्घटना के बाद, विमान में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।
Credit: The Sootr
(Ahmedabad Plane Crash) हादसे के बाद 7 अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की स्पेसिफिकेशंस से यह समझा जा सकता है कि इस विमान की तकनीकी विशेषताएं काफी उन्नत थीं, फिर भी दुर्घटना हुई।
Credit: The Sootr
एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश के तुरंत बाद, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। नागर विमानन मंत्रालय और एएआईबी की एक टीम मौके पर रवाना हो गई है। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।
Credit: The Sootr
अहमदाबाद एयरपोर्ट (Air India flight) पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है। विमान के गिरने से आसपास की मकानों और इमारतों को नुकसान हुआ, खासकर उस बिल्डिंग में रहने वालों को, जहां अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स रहते थे।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!