अमृत उद्यान 2026

Kaushiki

Feb 6, 2026

खुुलने की तारीख और समय

अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक घूम सकते हैं, लेकिन आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक ही मिलेगी।

Credit: The Sootr

हफ्ते में 6 दिन दीदार

यह शानदार गार्डन हफ्ते में 6 दिन खुला रहता है, लेकिन मेंटेनेंस के लिए हर सोमवार को इसे बंद रखा जाता है। इसलिए अपनी ट्रिप प्लान करते समय दिन का खास ख्याल रखें।

Credit: The Sootr

ऑनलाइन टिकट बुकिंग

यहां एंट्री के लिए ऑफलाइन टिकट नहीं मिलते, आपको rashtrapatibhavan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। सबसे अच्छी बात यह है कि अमृत उद्यान में प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है।

Credit: The Sootr

राष्ट्रपति भवन का नजारा

330 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन भारत की विरासत का प्रतीक है। गार्डन घूमने के साथ-साथ आपको इस ऐतिहासिक इमारत की भव्यता और इसकी शानदार वास्तुकला को करीब से देखने का मौका मिलता है।

Credit: The Sootr

कैसे पहुंचें

यहां (राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन) पहुंचने के लिए सबसे पास सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन है जो महज 1 किमी दूर है। आप पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से भी आ सकते हैं, वहां से इसकी दूरी लगभग 2 किमी है।

Credit: The Sootr

एंट्री गेट की जानकारी

विजिटर्स की सुविधा के लिए राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 38 से प्रवेश दिया जाता है। यहां सुरक्षा जांच के बाद आप आसानी से उद्यान की खूबसूरती का आनंद लेना शुरू कर सकते हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: Budget 2026: संविधान में कहीं नहीं है बजट शब्द, फिर कैसे पेश होती है रिपोर्ट?