Jan 21, 2025
इस साल के एक्सपो में विंटेज कारों और बाइक्स का क्रेज देखा गया। 1985 के मॉडल RX 100 और RD 350 बाइक्स, साथ ही 1946 और 1957 की बेंटले जैसी पुरानी कारों ने लोगों को अपनी पुरानी यादें ताजा कराईं।
Credit: The Sootr
एक्सपो में 17 और 18 जनवरी 2025 को कुल 90 नए उत्पाद लॉन्च किए गए, जिनमें लग्जरी कारें, ई-स्कूटर और बाइक्स शामिल थे। सबसे ज्यादा भीड़ लग्जरी कार और ई-स्कूटर हॉल में देखने को मिली।
Credit: The Sootr
आईआईटी मद्रास और एआरएआई द्वारा पेश की गई ओवरहेड चार्जिंग डिवाइस से इलेक्ट्रिक ट्रकों और बसों को अब 6 गुना कम समय में चार्ज किया जा सकेगा।
Credit: The Sootr
युमा एनर्जी और जीओन ने अपनी नई बैटरी तकनीक का प्रदर्शन किया, जिसमें बैटरी में सिम कार्ड्स लगे होंगे, जिससे बैटरियों की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी। इससे बैटरी की स्थिति पर निगरानी रखी जा सकेगी और चोरी की संभावना कम होगी।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!