चार धाम यात्रा 2026

Kaushiki

Jun 13, 2026

चार धाम यात्रा का महत्व

सनातन धर्म में चार धाम यात्रा का बहुत ही विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि इस यात्रा को करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं। हिंदू धर्म में इसे मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा जरिया माना जाता है। हर सनातनी अपने जीवन में एक बार यहां जरूर आना चाहता है।

Credit: The Sootr

केदारनाथ धाम में उमड़ रही भीड़

बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए पूरी तरह खुल गए हैं। यात्रा शुरू होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बर्फबारी के बीच भी भक्तों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हुआ है। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरी केदार घाटी गूंज रही है।

Credit: The Sootr

बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु के दर्शन शुरू

सृष्टि के पालनकर्ता भगवान बद्री विशाल के कपाट भी खुल चुके हैं। शुरुआती हफ्तों में ही लगभग 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड टूट चुका है। यहां की अलकनंदा नदी की आरती भक्तों का मन मोह रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां माथा टेकने आ रहे हैं।

Credit: The Sootr

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की पावन यात्रा

गंगा और यमुना नदी के उद्गम स्थल के कपाट भी खुल गए हैं। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर इन दोनों धामों की यात्रा शुरू हुई। यहां जल अर्पित कर भक्त खुद को बहुत भाग्यशाली मान रहे हैं। शुरुआती दिनों में ही 10 लाख से अधिक भक्त यहां दर्शन कर चुके हैं।

Credit: The Sootr

सरकार की तैयारियां और जरूरी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस बार बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सरकार ने यात्रियों की गिनती तय करने के लिए ये नियम बनाया है। रास्ते में जगह-जगह मेडिकल कैंप और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रियों की सेहत पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर रख रहा है।

Credit: The Sootr

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

पहाड़ों पर मौसम पल-पल बदल रहा है, इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है। प्रशासन ने भक्तों से गर्म कपड़े और जरूरी दवाइएं साथ रखने को कहा है। यात्रा रूट की जानकारी लेकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। नियमों का पालन करने से आपकी यात्रा बेहद सुखद रहेगी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: आईपीएल 2026 के टॉप सुपर फलॉप Vs सुपर हिट