दुनियाभर में 2023 में लोकतंत्र के स्तर में बड़ी गिरावट आई है। ब्रिटिश अखबार द इकोनॉमिस्ट ने 167 देशों में लोकतंत्र की रैंकिंग की रिपोर्ट जारी की है।

167 देशों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है।

पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र, तानाशाही और हाइब्रिड यानी न पूरी तरह लोकतंत्र न तानाशाही।

इस लिस्ट में 7.18 स्कोर के साथ भारत को मिली 41वीं रैंकिंग।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत के लोकतंत्र में कुछ खामियां हैं।

पिछले साल की तुलना में पाकिस्तान 11 पायदान नीचे खिसककर 118वीं रैंकिंग पर आ गया है।

पाकिस्तान में तानाशाही है।

इस लिस्ट में टॉप पर नॉर्वे है। यहां पूर्ण लोकतंत्र है। इसके बाद न्यूजीलैंड, आइसलैंड और स्वीडन आते हैं।

दुनिया में 24 देशों में पूर्ण लोकतंत्र है। 50 देशों में खामियों वाला लोकतंत्र है। सबसे ज्यादा 59 देशों में तानाशाही है। 34 देशों में हाइब्रिड रिजाइम है।