कमर्शियल इस्तेमाल में आने वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रु. तक की कमी, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
कमर्शियल इस्तेमाल में आने वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 100 रु. तक की कमी, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

NEW DELHI. महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को सितंबर के पहले दिन थोड़ी राहत मिली। तेल कंपनियों ने कमर्शियल इस्तेमाल में आने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए तक की कटौती करने की घोषणा की है। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दामों पर ही मिल रहा है। कमर्शियल गैस के दाम कम होने से होटल के खाने के बिल कम होने की उम्मीद की जा सकती है।





1 सितंबर से दिल्ली में 1 इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रु., कोलकाता में 100 रुपए, मुंबई में 92.50 रु., चेन्नई में 96 रुपए की कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुई कटौती का लाभ देश के हर हिस्से के लोगों को मिलेगा।





चारों मेट्रो में सबसे कम कीमत मुंबई में, सबसे ज्यादा चेन्नई में





दिल्ली में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1885 रुपए होगी, पहले ये 1976.50 रुपए का मिल रहा था। कोलकाता में ये सिलेंडर अब 1995.50 रुपए का मिलेगा, यहां पहले कीमत 2095 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1844 रुपए हो गई है। चेन्नई में ये सिलेंडर 2045 रुपए में मिलेगा। 





घरेलू सिलेंडर के दाम 6 जुलाई से नहीं बदले





घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 6 जुलाई से कोई बदलाव नहीं हुआ यानी अभी भी सिलेंडर उसी कीमत पर मिलेता रहेगा। इंडेन सिलेंडर की दिल्ली में 1053 रु, कोलकाता में 1079, मुंबई में 1052, चेन्नई में 1068 रुपए है। गैस कंपनियां महीने की हर पहली तारीख को सिलेंडर के दाम तय करती हैं। इससे पहले अगस्त में भी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी। उस वक्त कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 36 रुपए की कमी की गई थी। दिल्ली में तब 19 किलो के सिलेंडर की कीमत 2012.50 रुपए थी, कटौती के बाद कीमत 1976.50 रुपए हो गई थी। 



Commercial LPG prices fall oil companies released new rates domestic LPG cylinder prices कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में गिरावट तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें