गणेश उत्सव : मुंबई के इस गणपति पंडाल का 408 करोड़ का बीमा

मुंबई के गणेश मंडल ने इस साल के 5 दिवसीय गणेश उत्सव के लिए 40858 करोड़ रुपए का बीमा कराया है।

बीमा पॉलिसी न्यू इंडिया इंश्योरेंस द्वारा जारी की गई है, लेकिन प्रीमियम की राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

जीएसबी सेवा मंडल के अध्यक्ष अमित पाई के अनुसार, बीमा में सबसे बड़ा हिस्सा 325 करोड़ रुपए का है, जो कि सेवा करने वालों, रसोइयों, सुरक्षा कर्मचारियों और स्टॉल पर काम करने वालों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर है।

गणपति को 66 किलोग्राम सोने के आभूषण और 325 किलोग्राम चांदी व अन्य कीमती सामान से सजाया गया है।

मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल ने साल 2023 में न्यू इंडिया एश्योरेंस से 360 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी कराई थी, जबकि 2022 में यह पॉलिसी 316 करोड़ रुपए की थी।

बीमा लागत में वृद्धि सोने की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है।

वैदिक पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी की शुरुआत 6 सितंबर 2024 को होगी और 7 सितंबर को समाप्त होगी।

गणेश उत्सव 7 सितंबर 2024 से शुरू होगा, इसी दिन गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।