Advertisment

प्रियंका के लोकनृत्य पर विवाद: पार्टी के कार्यक्रम में गई थीं, BJP और यूजर्स ने दागे सवाल

author-image
एडिट
New Update
प्रियंका के लोकनृत्य पर विवाद: पार्टी के कार्यक्रम में गई थीं, BJP और यूजर्स ने दागे सवाल

पणजी. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) कांग्रेस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोवा (Goa) गई थीं। यहां उनका लोक कलाकारों (Folak Artists) के साथ डांस करना महंगा साबित हो गया। बीजेपी (BJP) और सोशल मीडिया यूजर्स (Social Media Users) ने उन पर जमकर निशाना साधा। असल में 10 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार हुआ। इसको लेकर देश शोक में डूबा था। ऐसे में कांग्रेस महासचिव की इस तरह की तस्वीरें सामने आने पर बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथ लिया।

क्या कार्यक्रम था?

प्रियंका गोवा के मोरपिरला इलाके में पहुंची थीं। यहां उन्होंने पर्यावरण के लिए काम कर रहीं महिलाओं से मुलाकात की। उनके साथ लोकनृत्य भी किया।

क्या बोली बीजेपी?

Advertisment

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख (BJP IT Cell Head) अमित मालवीय ने ट्वीट किया, '26/11 के समय राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी। भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा है। क्या कोई बात इससे ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?'

ये तस्वीरें कचोटती हैं

Advertisment

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार (Media Adviser) शलभमणि त्रिपाठी ने भी प्रियंका पर तंज कसा।

प्रियंका कार्यक्रम टाल सकती थीं, पर नहीं किया

Advertisment

बीजेपी स्पोक्सपर्सन शहजाद जय हिंद ने लिखा- एक तरफ सीडीएस बिपिन रावत के लिए पूरे देश की आंखे नम हैं। दूसरी तरफ प्रियंका वाड्रा जी हंस रही हैं, डांस कर रही हैं, उत्सव मना रही हैं। वे इस कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकती थीं, लेकिन जानबूझकर ऐसा नहीं किया।

प्रियंका पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

Advertisment

शालिनी तिवारी ने ट्वीट किया, 'इस परिवार की मूर्खता का कोई अंत नहीं है। क्या उनकी टीम में भी कोई समझदार नहीं था?' प्रियंका दुबे ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, 'इनको कहां फर्क पड़ता है।' दिनेश चौधरी ने लिखा, 'इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है।' मंजू अग्रवाल ने कहा- भारत शोक में डूबा है और भारत के दुश्मन नाचने का मौका क्यों छोड़ेंगे।

 

Advertisment

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Goa priyanka gandhi BJP बीजेपी The Sootr performed folk dance Congress program Social Media Users raised questions गोवा में कांग्रेस का कार्यक्रम प्रियंका गांधी का डांस प्रियंका ने महिलाओं के साथ किया लोकनृत्य कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोशल मीडिया यूजर्स का निशाना
Advertisment