इस सेलिब्रिटी के नाम पर फ्रांस में लॉन्च हुआ सोने का सिक्का

शाहरुख खान के सम्मान में फ्रांस की राजधानी पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने एक सोने का सिक्का जारी किया है, जिस पर अभिनेता की आकृति और नाम अंकित है।

यह सिक्का 2018 में जारी किया गया था और इसकी आधिकारिक घोषणा शाहरुख के फैन पेज द्वारा की गई थी।

शाहरुख खान को उनके 30 साल के फिल्मी करियर में सिनेमा जगत में अहम योगदान के लिए देश और विदेश में कई विशेष सम्मान और पुरस्कार मिले हैं।

2008 में ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान का वैक्स स्टैच्यू भी बनाया गया था।

दुनिया के विभिन्न देशों में शाहरुख के करीब 14 वैक्स स्टैचू बनाए जा चुके हैं।

ग्रेविन म्यूजियम पेरिस एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने शाहरुख के नाम पर सोने का सिक्का जारी किया है।

पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में शाहरुख खान के अलावा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर रणवीर सिंह के भी वैक्स स्टैचू बने हुए हैं।

अन्य देशों के म्यूजियम में भी इन कलाकारों के सम्मान में मोम के पुतले बनाए गए हैं।