Aug 28, 2025
पंजाब में बारिश से 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सेना ने अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें एम्फीबियस गाड़ियां इस्तेमाल हो रही हैं।
Credit: The Sootr
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से 41 लोगों की मौत हो गई, ज्यादातर वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से मरे। अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी का पानी बाढ़ के खतरे से ऊपर चला गया।
Credit: The Sootr
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 310 लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है और कई घरों को भी नुकसान हुआ है।
Credit: The Sootr
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।
Credit: The Sootr
राजस्थान जो अपनी शुष्क जलवायु और रेतीले दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस बार भारी बारिश से हालात बहुत बिगड़ गए हैं, कई नदियां और बांध उफान पर हैं। सड़कें कट गई हैं, गांव और शहर पानी में डूब गए हैं।
Credit: The Sootr
बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा और सहायक नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बक्सर और आसपास के इलाकों में पानी भरने से सड़कें कट गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
Credit: The Sootr
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, (असम में बाढ़ की तबाही) जिससे 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं । लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से गुवाहाटी और जोरहाट में नाव सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
Credit: The Sootr
यूपी में 5 दिन की भारी बारिश के बाद गंगा-यमुना उफान पर हैं और 17 जिलों में बाढ़ आई है। खासकर काशी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है, जिससे शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!