भारत नौवीं बार बना एशियाई चैंपियन

Aman Vaishnav

Sep 29, 2025

दुबई में पाकिस्तान का पत्ता साफ

दुबई के मैदान पर India-Pakistan के बीच हुए रोमांचक फाइनल में, टीम इंडिया ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पाकिस्तान को हराकर यह मुकाबला आसानी से अपने नाम किया।

Credit: The Sootr

तिलक वर्मा बने हीरो

युवा बल्लेबाज Tilak Verma ने अपनी नाबाद 69 रनों की शानदार पारी से दिखाया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं। जब भारतीय टीम शुरुआती झटकों से जूझ रही थी, तब तिलक ने एक छोर को मजबूती से संभाले रखा।

Credit: The Sootr

रिंकू का विनिंग शॉट

रोमांचक फाइनल का अंत रिंकू सिंह के बल्ले से हुआ! (भारत बनाम पाकिस्तान) आखिरी क्षणों में रिंकू ने विजयी रन बनाकर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई, और पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दिया।

Credit: The Sootr

दुबे की तूफानी बैटिंग

शिवम दुबे ने सिर्फ 22 गेंदों में 33 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस तूफानी सपोर्ट के कारण तिलक वर्मा के साथ उनकी साझेदारी ने टीम इंडिया को आसानी से जीत के करीब पहुँचा दिया।

Credit: The Sootr

कुलदीप की फिरकी का जादू

भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अपनी फिरकी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पूरी तरह जकड़ लिया! खासकर कुलदीप यादव ने अकेले 4 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

Credit: The Sootr

पाक टीम हुई पस्त

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं पाए! पूरी टीम अपने 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और केवल 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: भगत सिंह की शहादत: देशभक्ति, साहस और बलिदान की प्रेरक कहानी