Met Gala 2025

Kaushiki

May 6, 2025

इस साल का थीम

इस साल के Met Gala 2025 का थीम था "Superfine: Tailoring Black Style", जो काले फैशन के हिस्ट्री और इम्पैक्ट को दिखाता था। आइए जानें किन-किन भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

Credit: The Sootr

शाहरुख खान

शाहरुख खान (sharukh khan) ने Met Gala में अपनी फर्स्ट अपीयरेंस में काले रंग के साब्यसाची सूट में स्टाइलिश लुक दिखाया। उन्होंने बंगाल टाइगर हेड सैप्टर और 'K' नेकलेस पहना था।

Credit: The Sootr

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता के डिजाइन की गई कस्टम ड्रेस पहनी, जो उनके गर्भावस्था के ग्लो को खूबसूरती से दिखाती थी। उनकी ड्रेस ब्रेवहार्ट्स फेमिनिटी और ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शाते हुए, एक सोने की ब्रेस्टप्लेट और बेबी हार्ट चेन से सजी थी।

Credit: The Sootr

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास के साथ हाथ में हाथ डालकर अपनी अटेंडेंस मार्क कराई। इस लुक में क्लासिक हॉलीवुड की झलक के साथ, उनकी ड्रेस ब्लैक डैंडी और ब्लैक सार्टोरियल स्टाइल को दर्शाती थी, जिसे बव्लगारी की शानदार ज्वेलरी से सजाया गया था।

Credit: The Sootr

ईशा अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने अनामिका खन्ना के डिजाइन की गई ड्रेस में Met Gala में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने व्हाइट जियोमेट्रिक कॉर्सेट, काले पैंट और सफेद केप पहना, जिसमें पारंपरिक मोती और कीमती स्टोन्स से की गई ज्वैलरी ने उनका लुक और भी आकर्षक बना दिया।

Credit: The Sootr

दिलजीत दोसांझ

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ ने Met Gala 2025 में महाराजा लुक के साथ शानदार आगाज किया। उन्होंने प्रबल गुरुंग के डिजाइन की गई व्हाइट ड्रेस पहनी, जिसमें पंजाबी राजघराने की झलक, कुर्ता, अंगरखा, पगड़ी और तलवार के साथ भारी ज्वेलरी थी, जिसने उनके लुक को पूरी तरह से कम्पलीट किया।

Credit: The Sootr

नताशा पूनावाला

नताशा ने मनीष मल्होत्रा का द एम्प्रेस लुक पहना, जिसमें भारतीय पारंपरिक गारा एंब्रॉइडरी और फ्यूचरिस्टिक बॉडीस का अद्भुत संगम था। नताशा ने काले गारा जैकेट और बोल्ड शोल्डर गाउन को शाही बैंगनी अस्तर के साथ पहना।

Credit: The Sootr

मनीष मल्होत्रा

भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने Met Gala 2025 में शानदार एंट्री की। ऑल ब्लैक लुक में मनीष बेहद स्टाइलिश नजर आए और उनके सूट पर की गई गोल्ड और सिल्वर कढ़ाई ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: मुश्किलों भरे बचपन से गुजरकर कैसे बने Rohit Sharma क्रिकेट के हिटमैन