बंगाल में बारिश का कहर

Aman Vaishnav

Sep 23, 2025

शहर में यातायात बंद

कोलकाता की सड़कों पर तीन फीट तक पानी भर गया है। इस वजह से शहर की पूरी ट्रैफिक व्यवस्था रुक गई है, और लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

Credit: The Sootr

बड़ा नुकसान

कोलकाता में बारिश और बिजली के करंट से सात लोगों की मौत हो गई है। यह एक बहुत ही दुखद और बड़ा हादसा है।

Credit: The Sootr

फ्लाइट्स हुईं रद्ध

खराब मौसम की वजह से Kolkata एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 42 फ्लाइट्स लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

Credit: The Sootr

ट्रेन और मेट्रो रुकी

रेलवे लाइनों और मेट्रो स्टेशनों पर पानी भरने के कारण ट्रेन और मेट्रो सेवाएं बंद हो गई हैं, जिससे यात्रियों को बहुत दिक्कत हो रही है।

Credit: The Sootr

दुर्गा पूजा पर पड़ा असर

दुर्गा पूजा के पंडाल पानी में डूब गए या खराब हो गए। भारी बारिश की वजह से राज्य में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियां भी समय से पहले करनी पड़ीं।

Credit: The Sootr

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस भारी बारिश पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतनी ज्यादा बारिश पहले कभी नहीं देखी है।

Credit: The Sootr

और बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने वाला है। (heavy rain ) इस वजह से आने वाले दिनों में और भी भारी बारिश हो सकती है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: Be इंडियन-Buy इंडियन: भारतीय ब्रांड्स को चुनकर अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा दें