ठंड बढ़ी: कश्मीर में -6° पर पारा, मनाली में पहला स्नोफॉल, इन राज्यों में भी जानें सर्दी का हाल

author-image
एडिट
New Update
ठंड बढ़ी: कश्मीर में -6° पर पारा, मनाली में पहला स्नोफॉल, इन राज्यों में भी जानें सर्दी का हाल

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार को मनाली में सीजन का पहला स्नोफॉल हुआ। मनाली का प्रसिद्ध माल रोड इस दौरान बर्फ की सफेद चादर से ढक गया। यहां मौजूद सैलानियों ने मौसम के खूब मजे लिए। शिमला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिसके चलते शिमला समेत राज्य के 8 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच चुका है।

अटल टनल के पास तूफान में फंसी गाड़ियां

— Smriti Sharma (@SmritiS24856750) December 17, 2021

वहीं मौसम खराब रहने और प्रशासन की मनाही के बावजूद शुक्रवार को 270 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग होकर नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे जो वापस मनाली आते वक्त सोलंगनाला में फंस गए। हालांकि सोलंगनाला में इस बार जिला प्रशासन ने पहले से ही पुलिस की क्यूआरटी तैनात की है। जिससे 500 पर्यटक व स्थानीय वाहनों को सुरक्षित मनाली पहुंचाया गया।

कोहरे की चपेट में एमपी

उत्तर से आई बर्फीली हवा के कारण भोपाल में मौसम के तेवर ठंडे हो गए हैं। हालात ये है कि शुक्रवार सुबह 7.30 बजे विजिब्लिटी 500 मीटर रह गई थी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों सहित एवं भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं बालाघाट जिलों मे पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना है।

 कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप 

श्रीनगर में फिलहाल न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कश्मीर के चिलई कलां में पिछले 40 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।ठंड ने अपने पैर पसार लिए है. डल झील भी जम गई है

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री 

उत्तरी पर्वतीय राज्यों  में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान बीते सप्ताह से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली में 18 से 22 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

राजस्थान में खेतों में जमी बर्फ

राजस्थान में मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 19 दिसंबर तक शीतलहर से अति शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी कर दिया है। फतेहपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री दर्ज किया गया है।  खेतों में फसलों पर बर्फ जमी नजर आई। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Manali first snowfall 2021 weather report of MP Rajasthan delhi