प्रधानमंत्री सुशीला कार्की

Aman Vaishnav

Sep 13, 2025

युवा आंदोलन के बाद नियुक्ति

सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ 'Gen Z आंदोलन' (protest) के कारण नेपाल में नेतृत्व परिवर्तन हुआ और सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री बनाया गया।

Credit: The Sootr

मेयर बालेन शाह

Gen z शुरूआत में काठमांडू के मेयर बालेन शाह को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने यह पद लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सुशीला कार्की को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

Credit: The Sootr

भ्रष्टाचार विरोधी

सुशीला कार्की अपनी ईमानदार और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ वाली छवि के लिए जानी जाती हैं। इसी कारण वह नेपाल की कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।

Credit: The Sootr

पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी कानूनी विशेषज्ञता और न्याय के प्रति अपनी लगन साबित की है, जो उनकी विश्वसनीयता को और मजबूत करती है।

Credit: The Sootr

आम चुनाव कराने का वादा

सुशीला कार्की ने आंदोलनकारियों की एक बहुत महत्वपूर्ण मांग को मान लिया है। उन्होंने वादा किया है कि वे 6 महीने के भीतर नेपाल में आम चुनाव करवाएंगी, ताकि जनता नई सरकार चुन सके।

Credit: The Sootr

संसद भंग करने की मांग स्वीकार

आंदोलनकारी चाहते थे कि नेपाल की संसद को भंग कर दिया जाए, ताकि नए सिरे से शुरुआत हो सके। उनकी इस बड़ी मांग को स्वीकार कर लिया गया है, जो कि उनकी जीत मानी जा रही है।

Credit: The Sootr

भ्रष्टाचार की जांच

सुशीला कार्की ने आंदोलनकारियों की एक और अहम मांग को माना है। उन्होंने पुराने नेताओं की संपत्ति की जांच करने के लिए एक न्यायिक आयोग बनाने का वादा किया है, ताकि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सके।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: 14 सितंबर, जब हिंदी बनी भारत की राजभाषा, जानें इसका महत्व