Oct 17, 2024
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को हराने वाले सुरेंद्र चौधरी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया हैं। सुरेंद्र चौधरी ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। चौधरी नौशेरा से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष रहे रवींद्र रैना को 7 हजार 819 वोट से हराया।
Credit: The Sootr
कुलगाम जिले की डीएस पोरा से विधायक सकीना इट्टू ने मंत्री पद की शपथ थी। सकीना सरकार में एकमात्र महिला मंत्री बनी हैं। वह जम्मू कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष रहे वली मोहम्मद ईटू की बेटी हैं जिनकी आतंकियों ने हत्या कर दी थी।
Credit: The Sootr
जम्मू-कश्मीर की नई उमर सरकार में सुरेंद्र चौधरी उपमुख्यमंत्री बने हैं। छंब सीट से निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा, मेंढर विधायक जावेद राणा, राफियाबाद से जीते जावेद अहमद डार और सकीना इट्टू मंत्री बनाया गया है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने उमर और उनके मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
Credit: The Sootr
कार्यक्रम श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में हुआ। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में I.N.D.I.A. गठबंधन के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत 6 पार्टियों के नेता शामिल हुए।
Credit: The Sootr
नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं हुई है। हालांकि उमर के शपथ समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे। कांग्रेस ने सरकार को बाहर से समर्थन दिया है।
Credit: The Sootr
शपथ के बाद उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी श्रीनगर पहुंचे थे। कांग्रेस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलने तक उसकी लड़ाई जारी रहेगी।
Credit: The Sootr
शपथ ग्रहण से पहले उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक और अपने दादा शेख मुहम्मद अब्दुल्ला के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी। 54 वर्षीय अब्दुल्ला ने पार्टी संस्थापक के स्मारक पर फूल चढ़ाए।
Credit: The Sootr
इस मौके पर इंडिया गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, NCP शरद गुट से सुप्रिया सुले, DMK की कनिमोझी, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, CPI से डी राजा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
Credit: The Sootr
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटों पर जीत दर्ज की है, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। बीजेपी को 29, पीडीपी को 3, जेपीसी को 1, सीपीआईएस को 1, आम आदमी पार्टी को 1, जबकि 7 निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!