जानें भारत में नंबर प्लेट्स के रंग और उनके महत्व के बारे में

thesootr Desk

Jan 17, 2025

भारत में वाहनों पर अलग-अलग रंग की नंबर प्लेट होती है, जिनका खास मतलब होता है

आइए जानते हैं इन नंबर प्लेट्स के बारे में।

Credit: The Sootr

सफेद नंबर प्लेट

ये सामान्य नंबर प्लेट निजी वाहनों के लिए होती है, जिसका कमर्शियल यूज जैसे माल ढुलाई या यात्रियों को ढोने के लिए नहीं किया जा सकता है।

Credit: The Sootr

पीली नंबर प्लेट

ये नंबर प्लेट कमर्शियल यूज के लिए होती है। इसमें ड्राइवर को कमर्शियल ड्राइविंग परमिट की आवश्यकता होती है। ये आमतौर पर टैक्सी, ट्रक या मालवाहन पर पाई जाती हैं।

Credit: The Sootr

हरे नंबर प्लेट

जब भी आपको सड़क पर हरी नंबर प्लेट दिखे, तो समझ जाइए कि यह इलेक्ट्रिक वाहनों की है। ये नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों, कारों, बसों और अन्य कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की होती है।

Credit: The Sootr

ब्लैक नंबर प्लेट

ब्लैक नंबर प्लेट आमतौर पर लग्जरी होटल ट्रांसपोर्ट वाहनों में देखने को मिलती है। इन गाड़ियों को कमर्शियल यूज के लिए भी किया जा सकता है, जैसे होटल ट्रांसपोर्ट या अन्य प्राइवेट यूज।

Credit: The Sootr

लाल नंबर प्लेट

लाल नंबर प्लेट ये दर्शाती है कि, वाहन का टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन हुआ है और परमानेंट नंबर प्लेट अभी तक नहीं आई है। ये रजिस्ट्रेशन एक महीने के लिए वैलिड होता है।

Credit: The Sootr

नीले नंबर प्लेट

नीली नंबर प्लेट विदेशी राजनयिकों के वाहनों के लिए जारी की जाती है। इन प्लेट्स पर DC, CC, या UN जैसे शब्द होते हैं। इन पर राज्य का कोड नहीं, बल्कि राजनयिक के देश का कोड होता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: गुजरात में खिला प्रकृति प्रेम का उत्सव, प्रधानमंत्री मोदी ने सराहा