पद्म पुरस्कार समारोह 2026

Kaushiki

Jun 24, 2026

राष्ट्रपति भवन में हुआ आयोजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार शाम को देश के कई दिग्गज लोगों को सम्मानित किया। दूसरे नागरिक सम्मान (Civilian Honours) समारोह में कुल 65 हस्तियों को ये पुरस्कार दिए गए। इनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री सम्मान शामिल हैं।

Credit: The Sootr

रोहित शर्मा को मिला पद्म श्री

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को देश का चौथा बड़ा नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया। रोहित शर्मा मई में हुए पहले सम्मान समारोह में किसी कारण शामिल नहीं हो पाए थे। अब वे पद्म श्री पाने वाले देश के 40 क्रिकेटरों में शामिल हो गए हैं।

Credit: The Sootr

इन सितारों की चमक ने भी सबको लुभाया

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार गोलकीपर सविता पुनिया को भी पद्म श्री मिला। सविता ने अपने शानदार खेल करियर में भारत के लिए 308 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को इस साल पद्म भूषण दिया गया।

Credit: The Sootr

कला-सिनेमा के दिग्गजों को मिला सम्मान

फिल्म और संगीत की दुनिया के कई बड़े चेहरों को भी पुरस्कार मिले। दिग्गज अभिनेता ममूटी और मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से नवाजा गया। इनके साथ ही अभिनेता आर माधवन और राजेंद्र प्रसाद को भी पद्म श्री मिला।

Credit: The Sootr

दिवंगत हस्तियों को भी याद किया गया

मशहूर दिवंगत अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिला, जिसे उनकी पत्नी ने लिया। इस लिस्ट में अमेरिका के डॉक्टर नोरी सहित कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल रहे।

Credit: The Sootr

साल 2026 के लिए मंजूर हुए थे कुल 131 पुरस्कार

इस पूरे साल के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों को सरकार ने मंजूरी दी थी। इनमें से पहले समारोह में 65 पुरस्कार मई के महीने में बांटे गए थे। ये पुरस्कार समाज सेवा, विज्ञान, कला और खेल जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में मिलते हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: चार धाम यात्रा 2026: बर्फबारी के बीच भी नहीं थम रहा भक्तों का उत्साह, टूटा रिकॉर्ड