Aug 15, 2025
हर साल 15 अगस्त पर पीएम मोदी की पगड़ी हमेशा चर्चा में रहती है। हर पगड़ी एक अलग कहानी कहती है जो भारतीय इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक कला से जुड़ी होती है। 2014 से 2025 तक हर साल उन्होंने एक नई पगड़ी पहनकर भारत की विविधता और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया है। आइए, पिछले 12 सालों में उनकी हर लुक पर एक नजर डालते हैं।
Credit: The Sootr
पीएम मोदी ( PM Modi) की ड्रेसिंग सिर्फ कपड़े नहीं होते, बल्कि वे एक संदेश भी देते हैं। उनकी हर पगड़ी, हर जैकेट और हर दुपट्टा भारतीय संस्कृति के किसी न किसी पहलू को उजागर करता है। वे मॉडर्निटी और ट्रेडिशनल क्लोथ्स के साथ जोड़कर एक ऐसा लुक तैयार करते हैं जो युवा पीढ़ी को भी आकर्षित करता है। उनकी पगड़ी सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि देश की समृद्ध कला और कारीगरी का सम्मान है।
Credit: The Sootr
2025 में पीएम मोदी ने केसरिया रंग का साफा पहना, जिसे सफेद कुर्ते और नेहरू-कट जैकेट के साथ मैच किया। केसरिया रंग त्याग, साहस और बलिदान का प्रतीक है, जो इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। (पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण)
Credit: The Sootr
2024 में पीएम मोदी ने नारंगी, पीले और हरे रंग की लहरिया प्रिंट वाली राजस्थानी पगड़ी पहनी। इसे सफेद कुर्ते और हल्के नीले नेहरू जैकेट के साथ जोड़ा गया, जो भारत की विविधता और एकता को दर्शाता है। लहरिया प्रिंट रेत में बनने वाली लहरों का प्रतीक है।
Credit: The Sootr
2023 में उन्होंने पीले, हरे और लाल रंगों वाली बांधनी प्रिंट राजस्थानी पगड़ी पहनी। इसे ऑफ-व्हाइट कुर्ते और काले वी-नेक जैकेट के साथ पहना गया था, जो एक पारंपरिक और आधुनिक लुक का संगम था।
Credit: The Sootr
2022 में, पीएम मोदी का लुक सबसे खास था। उन्होंने नारंगी और हरे रंग की धारियों वाली सफेद साफा पहनी, जो सीधे तौर पर तिरंगे से प्रेरित थी। यह साफा 'हर घर तिरंगा' अभियान के साथ जुड़ी हुई थी और देशभक्ति का संदेश दे रही थी।
Credit: The Sootr
2021 में, पीएम मोदी ने फिर से लाल पैटर्न वाली भगवा साफा पहनी, जिसे उन्होंने सफेद कुर्ते और नीली जैकेट के साथ पहना। यह लुक परंपरा और आधुनिकता का एक शानदार मिश्रण था।
Credit: The Sootr
कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में, पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम रंग का साफा पहना, जो सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक थी। इसे उन्होंने सफेद कुर्ते और नारंगी-सफेद दुपट्टे के साथ जोड़ा।
Credit: The Sootr
2019 में, उन्होंने एक और भगवा पगड़ी पहनी, लेकिन इस बार वह कढ़ाईदार थी। यह पगड़ी राष्ट्रीय गौरव और भारत की कलात्मक विरासत को दर्शा रही थी।
Credit: The Sootr
साल 2018 में, पीएम मोदी ने लाल पैटर्न से सजी भगवा साफा पहनी, जो त्याग और साहस का प्रतीक है। इसकी लंबी पूंछ भी टखनों तक लटक रही थी, जो इसे और भी आकर्षक बना रही थी।
Credit: The Sootr
2017 में, उन्होंने चमकीली पीली पगड़ी पहनी जो उनके पॉजिटिव और विशनरी स्पीच के साथ मेल खा रही थी। पीला रंग खुशी और आशा का प्रतीक माना जाता है।
Credit: The Sootr
(Independence Day) साल 2016 में, पीएम मोदी ने गुलाबी और पीले रंग की टाई-डाई साफा पहनी। यह पगड़ी अपने अनूठे पैटर्न के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती थी और स्वतंत्रता दिवस के उत्सवी माहौल को और जीवंत बनाती थी।
Credit: The Sootr
2015 में, उन्होंने पीले रंग की पगड़ी चुनी, जिसमें लाल और गहरे हरे रंग की क्रिस-क्रॉस धारियां थीं। इसकी लंबी पूंछ टखनों तक लटक रही थी, जो पारंपरिक राजस्थानी शैली की विशेषता थी। इस लुक ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरीं।
Credit: The Sootr
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने राजस्थान की जोधपुरी बंधेज पगड़ी पहनी। यह पगड़ी चमकीले लाल और हरे रंग की थी, जो राजस्थानी संस्कृति की जीवंतता को दर्शाती है। यह पगड़ी भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक थी।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!