Jan 4, 2025
आपको बता दें कि, भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। इस साल भी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। वहीं इस त्योहार को पूरे देशवासी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।
Credit: The Sootr
आपके लिए अच्छी खबर ये है कि इस बार रिपब्लिक डे के समारोह की टिकट की बुकिंग प्राइस बहुत कम रखी गई है। जिसमें बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल का टिकट महज 20 रुपए में मिल रहा है।
Credit: The Sootr
इस बार गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से आम जनता के लिए किफायती कीमतों पर टिकट उपलब्ध कराए गए हैं। जो लोग यहां शामिल होकर परेड देखना चाहते हैं, तो उनके लिए टिकट की किमत 20 रुपये से लेकर 100 रुपये तक हैं।
Credit: The Sootr
यहां गणतंत्र दिवस परेड के लिए आपको 100 रुपये और 20 रुपये प्रति टिकट देने होंगे। साथ ही, बीटिंग रिट्रीट फुल ड्रेस रिहर्सल देखने के लिए आपको 20 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे। आप टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। बुकिंग 2 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक होगी। यहां से कोई भी अपने लिए टिकट बुक कर सकता है। वहीं अगर आप बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 100 रुपये प्रति टिकट देने होंगे।
Credit: The Sootr
बता दें कि, आप घर बैठे भी आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रक्षा मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट https://aamantran.mod.gov.in/login लिंक पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको ‘Book your ticket here’ पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर और कोड भरकर ओटीपी की मदद से बुकिंग प्रोसेस को पूरी करना होगा।
Credit: The Sootr
आप अपने मोबाइल ऐप के जरिए भी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘Aamantran’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। फिर क्यूआर कोड का यूज करके आप अपनी बुकिंग कंफर्म कर सकते हैं। बता दें कि यहां ऑफलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसमें 2 से 5 जनवरी सेना भवन के गेट नंबर-2, शास्त्री भवन के गेट नंबर-3, जंतर-मंतर के पास, प्रगति मैदान के गेट नंबर-1 और राजीव चौक के गेट नंबर-7 और 8 पर टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिक जानकारी और अपडेट्स के लिए आप www.rashtraparv.mod.gov.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!