मुंबई में गृहमंत्री की सुरक्षा में सेंध, शाह के इर्द- गिर्द घूमता रहा शख्स; खुद कोआंध्र के सांसद का PA बताने वाला गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
मुंबई में गृहमंत्री की सुरक्षा में सेंध, शाह के इर्द- गिर्द घूमता रहा शख्स; खुद कोआंध्र के सांसद का PA बताने वाला गिरफ्तार

MUMBAI. मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी ने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सासंद का पीए बताया है।





जानकारी के मुताबिक,संदिग्ध का नाम हेमंत पवार है,जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का PA बताया। 7 सितंबर (बुधवार) को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया है।





हाथ में पहन रखा था गृह मंत्रालय का बैंड





32 साल के हेमंत ने गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संदिग्ध व्यक्ति राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।





MC चुनाव को लेकर मुंबई पहुंचे थे गृहमंत्री





पूरा मामला 4-5 सितंबर का है,जब गृह मंत्री अमित शाह BMC चुनाव को लेकर 2 दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे।





यहां अमित शाह ने मुंबई बीएमसी चुनाव जीतने के ल‍िए बीजेपी नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।





अधिकारी ने पवार को शाह के आस-पास देखा था घूमते 





मंत्रालय के एक अधिकारी ने पवार को राजनेताओं के आस-पास मंडराते हुए देखा था,जब उससे उसकी पहचान के बारे में पूछा गया तो उसने दावा किया कि वह आंध्र के एक सांसद का पीए है। एक पुलिस वाले ने कहा, पवार ने एमएचए का रिबन पहना हुआ था और इसलिए उस पर किसी को कोई शक नहीं हुआ। हालांकि आश्वस्त नहीं होने पर मंत्रालय के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया, जिन्होंने घटना के तीन घंटे के भीतर पवार का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।





आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा 





आरोपी शख्स को गिरिगांव कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस लगातार शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर किस मंशा के साथ आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री के आस-पास घूम रहा था।





पीएम मोदी की सुरक्षा में भी लगी थी सेंध





इससे पहले 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी सेंध लगी थी। फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों के नाकेबंदी करने के कारण पीएम मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर रोक दिया गया था,जिसके बाद वह रैली समेत किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट गए थे। इस दौरान 15-20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे। इस घटना के कारण बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी जंग भी छिड़ी थी, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।



 



maharashtra Home Minister Amit Shah security lapse in Mumbai person roaming around Home Minister Shah the accused told himself that the PA of Andhra MP the accused is a resident of Dhule मु्ंबई में गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक गृहमंत्री शाह के आस पास घूमता रहा शख्स आरोपी ने खुद को बताया आंध्र के सांसद का पीए महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है आरोपी