भोलेनाथ की सेवा: सोनू पहुंचे उज्जैन, महाकाल के दर्शन किए; अस्पताल को दान देने की इच्छा जताई

author-image
एडिट
New Update
भोलेनाथ की सेवा: सोनू पहुंचे उज्जैन, महाकाल के दर्शन किए; अस्पताल को दान देने की इच्छा जताई

प्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम (Sonu Nigam) शनिवार को उज्जैन (Ujjain) पहुंचे। यहां उन्होंने महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन किया। करीब पांच साल बाद सोनू निगम उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि वे महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) समिति की ओर से तैयार हो रहे अस्पताल के लिए सहयोग देना चाहते हैं।

महाकाल का अभिषेक किया

सोनू निगम उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले महाकाल मंदिर गए। यहां से पुजारी के साथ गर्भगृह में जाकर महाकाल का अभिषेक पूजन किया। पूजन के बाद वे बाहर आए और मंदिर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। मीडिया से हुई बातचीत में सोनू निगम ने कहा कि मैं महाकाल के दर्शन के लिए आता रहता हूं। इस बार करीब पांच साल बाद उज्जै आया हूं। अभी कोई फिल्म या एलबम नहीं आ रहा है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से निर्माण कार्यों के संबंध में प्रस्ताव मांगा है ताकि दान देकर इसमें सहयोग कर सकूं। सोनू ने कहा कि महाकाल मंदिर समिति की ओर से बन रहे अस्पताल के लिए सहयोग राशि देंगे। दर्शन पूजन व चर्चा के बाद महाकाल मंदिर समिति ने सोनू निगम का सम्मान किया।

इंदौर पहुंचे सोनू निगम

उज्जैन से निकलने के बाद सोनू इंदौर (Indore) भी पहुंचे। यहां रविवार दोपहर को जूनी इंदौर के शनि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचे। जहां वाटरवर्ल्ड के डायरेक्टर सुीनल अग्रवाल (Director Sunil Agarwal) ने उनका स्वागत किया और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से उनकी चर्चा करवाई। विजयवर्गीय ने सोनू को पितृ पर्वत आने का न्यौता दिया। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Indore Ujjain Mahakaleshwar Temple Sonu Nigam Director Sunil Agarwal