इंस्टाग्राम पर टॉप 3 में श्रद्धा कपूर ने बनाई जगह

बॉक्स ऑफिस पर स्त्री-2 का धमाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री-2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

पीएम मोदी को छोड़ा पीछे

सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है, इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 91.4 मिलियन हो गई है, जबकि पीएम मोदी के 91.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

टॉप 3 की में शामिल श्रद्धा

श्रद्धा कपूर अब इंस्टाग्राम पर टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली, दूसरे पर प्रियंका चोपड़ा और तीसरे पर श्रद्धा कपूर हैं।

विराट कोहली

विराट कोहली के 271 मिलियन फॉलोअर्स हैं, प्रियंका चोपड़ा के 91.8 मिलियन, और श्रद्धा कपूर के 91.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट के 85.1 मिलियन और दीपिका पादुकोण के 79.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

सलमान खान

सलमान खान के 69.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें टॉप लिस्ट में बनाए रखते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर 47.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो अन्य स्टार्स से काफी पीछे हैं।

श्रद्धा कपूर की फिल्म और उनकी सोशल मीडिया पॉपुलैरिटी ने उन्हें एक पावरफुल स्त्री के रूप में उभारा है।