स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, मानव विकास पर की खोज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, मानव विकास पर की खोज

stockholm. स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज से सम्मानित किया गया है। उन्होंने निएंडरथल जीनोम पर बड़े पैमाने पर काम किया है। स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। उन्हें ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए इस सम्मान से नवाजा गया। नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की। चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है।





जल्द होगी अन्य श्रेणियों में पुरस्कारों की घोषणा





अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी।इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी। पिछले साल के पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे, जिनकी खोज मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इस विषय पर आधारित थी। पिछले साल के पुरस्कार विजेताओं में डेविड जुलियस और आर्डेम पटापुटियन शामिल थे, जिनकी खोज मानव शरीर तापमान और स्पर्श को किस तरह से महसूस करता है, इस विषय पर आधारित थी।





7 करोड़ से अधिक की मिलेगी धनराशि





पुरस्कार में एक करोड़ स्वीडीश क्रोनोर (करीब 7.31 करोड़ रुपये ) की नकद राशि प्रदान की जाएगी जो विजेताओं को 10 दिसंबर को दी जाएगी. यह राशि पुरस्कार की स्थापना करने वाले स्वीडन के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है. अल्फ्रेड नोबल की मृत्यु 1895 में हुई थी। नोबेल कमेटी के सचिव थॉमस पेर्लमैन ने स्टाकहोम, स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को विजेता की घोषणा की. चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। अब मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। पुरस्कार में एक करोड़ स्वीडीश क्रोनोर (करीब 7.31 करोड़ रुपये ) की नकद राशि प्रदान की जाएगी जो विजेताओं को 10 दिसंबर को दी जाएगी। यह राशि पुरस्कार की स्थापना करने वाले स्वीडन के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से दी जाती है। अल्फ्रेड नोबल की मृत्यु 1895 में हुई  थी।





शुक्रवार को होगी नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा





ये पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र में रखा है। इस घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize), बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को होगी और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी।



Nobel Prize News Nobel Prize 2022 Svante Pabo wins Nobel Prize Nobel Prize in Medicine नोबल प्राइज न्यूज नोबल प्राइज 2022 स्वांते पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार घोषित