चैत्र नवरात्रि 2026

Kaushiki

Mar 11, 2026

मैहर देवी मंदिर, मध्य प्रदेश

विंध्य पर्वत पर स्थित यह मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है, जहां माता के दर्शन के लिए 1000 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। माना जाता है कि यहां आज भी आल्हा और ऊदल सबसे पहले मां की पूजा करने अदृश्य रूप में आते हैं।

Credit: The Sootr

बगलामुखी माता मंदिर, मध्य प्रदेश

यह मां बगलामुखी का सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है। माना जाता है कि यहां राजसत्ता और शत्रुओं पर विजय की मनोकामना के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं। यहां की आरती और साधना का अनुभव नवरात्रि के दौरान बहुत ही दिव्य और अलौकिक होता है।

Credit: The Sootr

बिजासन माता, मध्य प्रदेश

इंदौर की एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित ये मंदिर नौ रूपों की शक्ति का केंद्र है। यहां नवरात्रि में विशाल मेला लगता है। माना जाता है कि मां के नौ स्वरूपों के दर्शन मात्र से भक्तों की सूनी गोद भर जाती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।

Credit: The Sootr

दन्तेश्वरी माता, छत्तीसगढ़

बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी का यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता का दांत गिरा था। नवरात्रि में यहां की आदिवासी परंपरा और मां की विशेष पूजा देखने के लिए हजारों लोग इकट्ठा होते हैं।

Credit: The Sootr

बम्लेश्वरी माता, छत्तीसगढ़

पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी का ये दरबार बहुत ऊंचा और भव्य है। जहां पहुंचने के लिए अब रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि नवरात्रि में यहां पैदल यात्रा करने वालों का तांता लगा रहता है।

Credit: The Sootr

करणी माता मंदिर, राजस्थान

इन्हें चूहों वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। यहां सफेद चूहे के दर्शन को साक्षात मां का आशीर्वाद माना जाता है। देशनोक स्थित इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान चमत्कारिक ऊर्जा महसूस होती है जो भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

Credit: The Sootr

जीण माता, राजस्थान

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित मां जीण का ये मंदिर चौहान वंश की कुलदेवी का है और सदियों पुराना है। यहां की अखंड ज्योति और मां की आठ भुजाओं वाली प्रतिमा के दर्शन नवरात्रि में बहुत ही फलदायी माने जाते हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: होली की मस्ती में अपनी स्किन की सुरक्षा के लिए जरूर अपनाएं ये खास टिप्स