Oct 9, 2025
यह त्योहार पांच दिवसीय दीपावली का पहला और सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह पर्व धन और समृद्धि के लिए नए सामान खरीदने की शुरुआत का प्रतीक है।
Credit: The Sootr
दक्षिण भारत में दिवाली की मुख्य रौनक छोटी दिवाली पर होती है, (धनतेरस पूजा-विधि) इसलिए उनके लिए धनतेरस का दिन ज्यादातर उस बड़े त्योहार की तैयारी करने जैसा होता है।
Credit: The Sootr
उत्तर भारत में शाम को खास तौर पर माता लक्ष्मी, गणेश जी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। लोग इन्हें धन और सुख-समृद्धि के लिए पूजते हैं।
Credit: The Sootr
दक्षिण भारत में माता लक्ष्मी की पूजा तो करते ही हैं, लेकिन इस दिन सेहत के देवता भगवान धन्वंतरि को पूजना ज्यादा जरूरी मानते हैं।
Credit: The Sootr
उत्तर भारत में अकाल मृत्यु से बचने के लिए, घर के बाहर, खासकर दक्षिण दिशा में यमराज के नाम का एक दीपक जलाया जाता है।
Credit: The Sootr
दक्षिण भारत में कुछ क्षेत्रों में यम दीपम होता है, लेकिन इसका उतना व्यापक या सार्वजनिक प्रचलन नहीं है जितना उत्तर भारत में होता है।
Credit: The Sootr
उत्तर भारत में सोने-चांदी के आभूषण, नए बर्तन, और साथ ही झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, जो लक्ष्मी के घर में प्रवेश का प्रतीक है।
Credit: The Sootr
दक्षिण भारत में सोने, चांदी और नए बर्तनों की खरीददारी होती है, पर झाड़ू खरीदने की परंपरा कम या न के बराबर है।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!