भगवान गणेश के इंस्पिरेशनल लेसंस

Kaushiki

Aug 24, 2025

बड़े कान और छोटी आंखें

गणेश जी के बड़े कान हमें सिखाते हैं कि हमें हर बात ध्यान से सुननी चाहिए। उनकी छोटी आंखें हमें बताती हैं कि ध्यानपूर्वक और गहराई से पढ़ाई करनी चाहिए।

Credit: The Sootr

बड़ा सिर और छोटा मुंह

यह हमें बताता है कि हमें ज्ञान अर्जित करने के लिए बड़ा दिमाग रखना चाहिए, लेकिन बोलना कम चाहिए। इसका अर्थ है कि पहले सीखो, समझो और फिर बोलो।

Credit: The Sootr

एक दांत (एकदंत)

गणेश जी का टूटा हुआ एक दांत हमें सिखाता है कि अगर हमें कोई बड़ा लक्ष्य पाना है तो हमें छोटी-मोटी असुविधाओं का त्याग करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Credit: The Sootr

लड्डू और मूषक

यह हमें सिखाता है कि सफलता और ज्ञान लेने के बाद भी हमें पोलाइट रहना चाहिए। मूषक के जैसा छोटा वाहन होने के बावजूद, वह गणेश जी को सफलता तक पहुंचाता है।

Credit: The Sootr

बड़ा पेट

गणेश जी का बड़ा पेट (लंबोदर) हमें यह सिखाता है कि हमें अपने जीवन में अच्छी-बुरी बातों को डाइजेस्ट करना सीखना चाहिए। इसका मतलब है कि हमें सफलता और असफलता दोनों को स्वीकार करना चाहिए।

Credit: The Sootr

सूंड

उनकी लचीली सूंड हमें बताती है कि हमें मुश्किलों का सामना करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी अपनाना चाहिए। जीवन में आने वाली हर चुनौती का समाधान ढूंढने के लिए हमें क्रिएटिव बनना चाहिए।

Credit: The Sootr

पाश और अंकुश

गणेश जी के हाथों में पाश हमें सभी बुरी चीजों से दूर रहने का संदेश देता है जबकि अंकुश हमें हमारी आदतों और विचारों पर कण्ट्रोल रखने की सीख देता है।

Credit: The Sootr

बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि

गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है और उनके साथ उनकी पत्नियां रिद्धि और सिद्धि हैं। यह हमें बताता है कि ज्ञान और सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि और सफलता को हासिल किया जा सकता है (भगवान गणेश की रहेगी कृपा)।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: ढोल-ताशे के साथ शुरू होने जा रहा गणेश चतुर्थी का भव्य पर्व, देखें तस्विरें