उत्पन्ना एकादशी कब है

Kaushiki

Nov 12, 2025

केसर और दूध से अभिषेक

धन लाभ के लिए अगहन एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक केसर मिले गाय के दूध से करें। इससे श्री नारायण प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होती हैं।

Credit: The Sootr

धार्मिक ग्रंथों का पाठ

इस दिन श्रीमद् भागवत कथा और सत्यनारायण कथा का पाठ करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है। साथ ही, गीता का पाठ करने से भी भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Credit: The Sootr

गरीबों को भोजन और दान

एकादशी के दिन किसी गरीब, ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को श्रद्धापूर्वक भोजन कराएं और दान दें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और श्री हरि की कृपा बनी रहती है।

Credit: The Sootr

तुलसी और लक्ष्मी की पूजा

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए माता तुलसी की पूजा करें और उन्हें श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। ऐसा करने से लक्ष्मी माता और तुलसी माता दोनों प्रसन्न होती हैं, जिससे दांपत्य संबंध मजबूत होते हैं।

Credit: The Sootr

पंचामृत अभिषेक और करियर

भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें, यह दफ्तर की मुश्किलें दूर कर सकता है। इससे आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के नए और अच्छे मौके मिलते हैं।

Credit: The Sootr

कर्ज मुक्ति के लिए पान का उपाय

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए एक पान के पत्ते पर "ॐ विष्णवे नमः" लिखकर भगवान को अर्पित करें। अगले दिन इस पत्ते को पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख दें।

Credit: The Sootr

पीपल और दीपक का उपाय

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi 2025) पर पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। इस उपाय से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और पैसों की तंगी दूर होती है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। dharm news today

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: देव दीपावली पर करें इन देवताओं की पूजा, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी