Nov 22, 2025
मान्यता के मुताबिक, विवाह पंचमी पर किसी गरीब की बेटी का कन्यादान करना चाहिए। इसे शास्त्रों में सबसे बड़ा दान माना गया है। इससे आपके पुण्य कर्म बढ़ेंगे और जीवन में खुशहाली आएगी।
Credit: The Sootr
इस दिन प्रकृति को खुश करने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए। घर या अन्य स्थान पर प्रभु श्रीराम और माता सीता के नाम का एक पौधा लगाएं। ऐसा करने से उनका आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।
Credit: The Sootr
विवाह पंचमी के पावन दिन पर अपनी श्रद्धा से दान जरूर करें। मान्यता के मुताबिक, यह दान किसी संस्था, गरीब या मंदिर में दिया जा सकता है। इससे आपके घर में अन्न और धन का भंडार कभी खाली नहीं होगा।
Credit: The Sootr
भूखे का पेट भरना सबसे बड़ा और उत्तम पुण्य का काम है। अगर संभव हो तो इस दिन भंडारा करें या व्यक्ति, पशु-पक्षी के लिए अन्न की व्यवस्था करें। इससे आपको भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
Credit: The Sootr
यह दिन भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ के लिए सबसे उत्तम अच्छा माना गया है। भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन की सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी।
Credit: The Sootr
अगर संभव हो तो इस दिन गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाएं। पवित्र जल में स्नान करने से आपके सारे पाप धुल जाते हैं। यह काम आपको आंतरिक शांति और शुद्धता देता है।
Credit: The Sootr
विवाह पंचमी पर राम-सीता की विधि-विधान से पूजा करना जरूरी है। उनकी पूजा से आपके जीवन में शुभता और खुशियों का आगमन होता है। यह उपाय आपकी हर परेशानी को दूर करने में सहायक है। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Credit: The Sootr
Thanks For Reading!