चारधाम यात्रा

Kaushiki

May 5, 2025

केदारनाथ का विशेष आध्यात्मिक महत्व

केदारनाथ भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। (केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले) शिव पुराण के मुताबिक, जो व्यक्ति यहां दर्शन करता है और कुंड का जल पान करता है, उसे मुक्ति मिलती है और वह जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है।

Credit: The Sootr

केदारनाथ की पूजा विधि

केदारनाथ मंदिर (केदारनाथ धाम) में पूजा तीर्थ पुरोहित द्वारा की जाती है। इन्हें पांडवों के वंशज राजा जनमेजय ने पूजा का अधिकार दिया था। मुख्य पुजारी को रावल कहा जाता है और वह पूजा के लिए निर्देशित करते हैं, लेकिन खुद पूजा नहीं करते।

Credit: The Sootr

मंदिर की संरचना

केदारनाथ मंदिर को तीन भागों में बांटा गया है: गर्भगृह, मध्य भाग और सभा मंडप। गर्भगृह में सदैव एक दीपक जलता रहता है, जो मंदिर के बंद होने के बाद भी जलता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह दीपक अपने आप जलता है, यहां तक कि जब मंदिर के कपाट छह महीने के लिए बंद होते हैं।

Credit: The Sootr

पंच केदार का रहस्य

महाभारत के युद्ध के बाद, पांडवों ने भगवान शिव से पापों की मुक्ति के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना चाहा। जब भगवान शिव उनसे छिपने लगे, तो उन्होंने बैल का रूप धारण किया। पांडवों ने भगवान शिव को खोज लिया और उनके विभिन्न अंगों का प्रकट होना पंच केदार के रूप में हुआ।

Credit: The Sootr

गौरी कुंड का महत्व

गौरी कुंड के पास माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या की थी। यहां का गर्म पानी हमेशा बरकरार रहता है, और श्रद्धालु यहां स्नान करने के बाद ही केदारनाथ की यात्रा (Kedarnath Yatra) शुरू करते हैं। इसे पार्वती के तपस्या स्थल के रूप में भी पूजा जाता है। (Kedarnath Dham News)

Credit: The Sootr

कुंड के पानी में बुलबुले

केदारनाथ मंदिर के पास रेतस कुंड स्थित है, जहां मान्यता है कि ओम नमः शिवाय बोलने पर पानी में बुलबुले उठते हैं। यह भी माना जाता है कि यह जल मनुष्य के पापों का नाश करता है और उसे आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। देश दुनिया न्यूज

Credit: The Sootr

मंदिर में दिव्य पूजा का रहस्य

जब केदारनाथ मंदिर के कपाट छह महीने के लिए बंद हो जाते हैं, तो उस दौरान मंदिर के अंदर से घंटी बजने की आवाज आती है। पुराणों के मुताबिक, इस समय में देवता गण पूजा करते हैं और मंदिर का दरवाजा मनुष्यों के लिए बंद रहता है, लेकिन देवताओं के लिए खुला रहता है।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: MP के चमत्कारी धाम, यहां बजरंगबली के दर्शन मात्र से पूरे होते हैं सारे बिगड़े काम