मसान होली का महत्व

Kaushiki

Feb 24, 2025

भगवान शिव और भस्म होली

मान्यता है कि भगवान शिव ने अपने गणों के साथ पहली बार भस्म होली खेली थी। इस परंपरा से मृत्यु के भय से मुक्ति और शिव कृपा प्राप्त होती है।

Credit: The Sootr

मसान होली की परंपरा

रंगभरी एकादशी के अगले दिन भक्तगण चिता की राख से एक-दूसरे संग होली खेलते हैं। साधु, संत, अघोरी और शिव भक्त इस अनुष्ठान में शामिल होते हैं।

Credit: The Sootr

मृत्यु और मोक्ष का संदेश

ऐसा माना जाता है कि, ये होली जीवन और मृत्यु के चक्र को स्वीकार करने का प्रतीक है। काशी में मृत्यु को मोक्ष प्राप्ति का माध्यम माना जाता है।

Credit: The Sootr

मणिकर्णिका घाट का महत्व

इस घाट को मोक्षदायिनी भूमि कहा जाता है, जहां अंतिम संस्कार से आत्मा मुक्त हो जाती है। यहां सदैव चिताएं जलती रहती हैं, जो जीवन की नश्वरता का संदेश देती हैं।

Credit: The Sootr

हर 12 साल में विशेष आयोजन

मसान होली का विशेष आयोजन हर 12 साल में बड़े स्तर पर किया जाता है। इस दौरान अघोरी और तांत्रिक साधना के अनुष्ठान भी संपन्न होते हैं।

Credit: The Sootr

अघोरी साधना

साधु और अघोरी इस दिन विशेष रूप से शिव तांडव नृत्य करते हैं। तांत्रिक विधियों के मुताबिक, यह मृत्यु भय से मुक्ति का मार्ग है।

Credit: The Sootr

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता

बारह वर्षों के चक्र में गुरु ग्रह की स्थिति के अनुसार इसका महत्व बढ़ जाता है। इस अवधि में तंत्र-साधना और मोक्ष प्राप्ति के विशेष अनुष्ठान होते हैं।

Credit: The Sootr

हर-हर महादेव के जयकारे

इस दिन पूरे घाट पर भक्त महाशिवरात्री हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हैं। पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है, जिससे भक्तों को अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

Credit: The Sootr

मसान होली 2025 की तिथि

वर्ष 2025 में मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तगण वाराणसी में इकट्ठा होकर शिव की आराधना करेंगे और भस्म होली खेलेंगे।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: MP के इन शिव मंदिरों में ऐसी कौन सी अदृश्य शक्ति है, जो भक्तों के जीवन में बदलाव ला देती है