आने वाले दिनों में इन 5 राशि वाले लोग जश्न मनाने को हो जाएं तैयार, जानिए आखिर कौन सी है भाग्यशाली राशियां

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
आने वाले दिनों में इन 5 राशि वाले लोग जश्न मनाने को हो जाएं तैयार, जानिए आखिर कौन सी है भाग्यशाली राशियां

BHOPAL. ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा हमारे जीवन पर पड़ता है। जून के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। जानिए किन राशि वालों के लिए आने वाला समय शुभ परिणाम और किन्हें रहना होगा संभलकर। जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आने वाला समय।





मेष राशि- इस राशि के जातक मानसिक शांति के लिए कोशिश करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।





वृष राशि- इस राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में शोध आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। खर्चों की अधिकता रहेगी। सोच-समझकर खर्च करें।





मिथुन राशि- इस राशि के जातक अपने आप को थोड़ा संयत रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार में खर्च हो सकता है, जिसमें भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आपको नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 





कर्क राशि- इस राशि के जातक आने वाले समय में आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन थोड़ा परेशान भी हो सकता है। भवन के रखरखाव और वस्त्र व गहनों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ने की संभावना है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। 





सिंह राशि- इस राशि के जातक के घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। शासन-सत्ता का सहयोगा मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।





कन्या राशि- इस राशि के जातक को मानसिक शांति तो रहेगी, फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।





तुला राशि- इस राशि के जातक मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में कोई विशेष जिम्मेदारी के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। घर से दूर रहना पड़ सकता है।





वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक का मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। पिता की सेहत में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। 





धनु राशि- इस राशि के जातक की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद होगी। आय में वृद्धि होगी।





मकर राशि-  इस राशि के जातक का मन प्रसन्न रहेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कोई नया काम मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।





कुंभ राशि- इस राशि के जातक आत्मविश्वास से तो भरपूर रहेंगे, लेकिन संयत भी रहें। परिवार में सद्भाव बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन भी बनेंगे। संतान पक्ष से खुशियां मिलेगी।





मीन राशि- इस राशि के जातक की वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 



 



Horoscope राशिफल ज्योतिषी शास्त्र Astrology people of these zodiac signs will get happiness they have to be careful predictions इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां इन्हें रहना होगा संभलकर भविष्यफल