2022 में UPSC के 24 बड़े एग्जाम: 5 जून को सिविल सर्विसेस प्री, MPPSC के ये एग्जाम होंगे

author-image
एडिट
New Update
2022 में UPSC के 24 बड़े एग्जाम: 5 जून को सिविल सर्विसेस प्री, MPPSC के ये एग्जाम होंगे

भोपाल. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने साल 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस साल UPSC के 24 एग्जाम होंगे। जिसकी शुरूआत 20 फरवरी से इंजीनियरिंग सेवा (PRE) परीक्षा व संयुक्त भू-वैज्ञानिक (PRE) परीक्षा के साथ होगी। सिविल सेवा (प्री) परीक्षा और भारतीय वन सेवा (प्री) परीक्षा का नोटिफिकेशन 2 फरवरी को आएगा। 20 फरवरी से इसके रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। जबकि एग्जाम 5 जून को होगा। वहीं, MPPSC 2022 में 9 एग्जाम कराएगा लेकिन ये सभी एग्जाम 2020 और 2021 के पेंडिंग हैं।

7 जनवरी से UPSC मेन्स शुरू

UPSC-2021 का मेन्स एग्जाम 7 जनवरी से शुरू होगा। ये एग्जाम 8,9,15 और 16 जनवरी को होगा। साथ ही UPSC वन सेवा-2021 का एग्जाम भी 27 फरवरी से शुरू होगा। ये 8 मार्च तक चलेगा।

ये है UPSC का शेड्यूल

  • 20 फरवरी: इंजीनियरिंग सेवा (PRE) परीक्षा व संयुक्त भू-वैज्ञानिक (PRE) परीक्षा।

  • 13 मार्च: CISF एसी (EXE) एलडीसीई-2022।
  • 10 अप्रैल: NDA और एनए एग्जाम (I), 2022। कल यानी 22 दिसंबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। 11 जनवरी तक इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। 
  • 10 अप्रैल: CDS परीक्षा (I) 2022। 22 दिसंबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। 
  • 5 जून: सिविल सेवा (PRE) परीक्षा व भारतीय वन सेवा (PRE) परीक्षा। 2 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा। 22 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 
  • 26 जून: इंजीनियरिंग सेवा (मुख्य) परीक्षा-2022।
  • 17 जुलाई: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा-2022। 6 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 26 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे।
  • 7 अगस्त: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (एसी) परीक्षा-2022। 20 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 
  • 4 सितंबर: NDA और एनए परीक्षा द्वितीय व सीडीएस परीक्षा द्वितीय। 18 मई का नोटिफिकेशन जारी होगा। 
  • 16 सितंबर : सिविल सेवा मुख्य परीक्षा व भारतीय वन सेवा परीक्षा-2022।
  • MPPSC एग्जाम की हालात खराब

    MPPSC ने सारी परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। लेकिन MPPSC 2022 का एक भी एग्जाम 2022 में कराने के मूड में नहीं है, क्योंकि 2020 और 2021 के एग्जाम पेंडिंग है। MPPSC इस साल ये एग्जाम कराएगा। 23 जनवरी 2022 से इसकी शुरूआत डेंटल सर्जन एग्जाम-2019 के साथ होगी। 

    MPPSC के ये पेंडिंग एग्जाम होंगे

    • 23 जनवरी : सहायक संचालक संवर्ग (सामाजिक न्याय) परीक्षा।

  • 6 मार्च: सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण परीक्षा।
  • अप्रैल-22 : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा।
  • 24 अप्रैल-22: राज्य सेवा PRE परीक्षा-2021।
  • मई-22 : उप पुलिस अधीक्षक रेडियो परीक्षा।
  • मई-22 : असिस्टेंट सर्जन वेटरनरी सर्जन परीक्षा।
  • मई-22 : कम्प्यूटर प्रोग्रामर एग्जाम।
  • 19 जून : सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021।
  • जून-22 : स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम-2021।
  • द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

    https://bit.ly/thesootrapp

    द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

    ">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

    UPSC Exam यूपीएससी एग्जाम MPPSC exam TheSootr एग्जाम civil services Exam govt job sarkari naukri mppsc exam calender upsc exam calander civil services pre एमपीपीएससी एग्जाम