बॉलीवुड की FAMOUS SINGER पलक मुछाल 6 नवंबर को MUSIC COMOSER MITHUN SHARMA के साथ शादी कर रही हैं- BOLLYWOOD NEWS
thesootr
होम / मनोरंजन / बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल की शादी 6 नवंबर ...

बॉलीवुड सिंगर पलक मुछाल की शादी 6 नवंबर को, संगीतकार प्यारेलाल के भतीजे मिथुन शर्मा के साथ लेंगी सात फेरे

Vijay Choudhary
28,अक्तूबर 2022, (अपडेटेड 28,अक्तूबर 2022 09:29 PM IST)
6 नवंबर को शादी करेंगे पलक-मिथुन।
6 नवंबर को शादी करेंगे पलक-मिथुन।

MUMBAI. बॉलीवुड में एक बार फिर शहनाई बजने जा रही है। फेमस इंडियन सिंगर पलक मुछाल जल्द ही शादी करने जा रही हैं। पलक मुछाल के सपनों के राजकुमार म्यूजिक कंपोजर मिथुन हैं। मिथुन मशहूर संगीतकार प्यारेलाल शर्मा के भतीजे और नरेश शर्मा के बेटे हैं। लक्ष्मीकांत कुदलकर और प्यारेलाल शर्मा की जोड़ी (लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, एलपी) संगीत जगत में काफी प्रसिद्ध रही। पलक और मिथुन की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू होंगी। 6 नवंबर को पलक-मिथुन मुंबई के सहारा होटल में सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो जाएंगे। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी होगी। इनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की कई हस्तियां भी शामिल होंगी। दोनों ने सिनेमाजगत में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और बीते कुछ साल से एक दूसरे को चुपचाप डेट कर रहे थे।

सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं पलक मुछाल


बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि गायकी के साथ-साथ पलक मुछाल सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुई हैं और अब तक वह 2 हजार 503 लोगों के दिल के ऑपरेशन करवा चुकी हैं। ढाई साल की उम्र में गाना शुरू करने वाली पलक मुछाल ने चार साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था। तभी से उन्होंने प्लेबैक सिंगर बनना ठाना था। पलक फिल्मों में गायन की अपनी असली शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'एक था टाइगर' को मानती हैं।

समाज सेवा के लिए गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

पलक और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत और विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चों के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होंने मई 2013 तक ढ़ाई करोड रुपयों का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चों की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 

मध्य प्रदेश से पलक मुछाल का नाता 

सिंगर पलक मुछाल का जन्म 30 मार्च 1992 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। मध्यम वर्गीय माहेश्वरी मारवाड़ी परिवार में पलक का जन्म हुआ। उनके परिवार में उनकी माता अमिता मुच्छल, पिता राजकुमार मुछाल और छोटे भाई पलाश मुछाल शामिल हैं। पलक ने इंदौर के क्वींस कॉलेज में पढ़ाई की है। पलक ने चार साल की उम्र में गाना शुरू किया। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त की है और वे भारत की 17 विभिन्न भाषाओं में गा सकती हैं।

thesootr
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media
thesootr