एक्टर Arjun Rampal ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई, फैंस हुए हैरान
एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से सगाई कर ली
अर्जुन और गैब्रिएला ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट शो में ये बात कंफर्म की
दोनों पिछले छह साल से ज्यादाा समय से लिव-इन रिलेशनशिप में एक साथ रह रहे थे
अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सक्सेस को खूब एंजॉय कर रहे हैं
पॉडकास्ट में गैब्रिएला ने कहा कि उनकी अभी शादी नहीं हुई है लेकिन कौन जानता है
इस पर अर्जुन ने तुरंत कहा कि, हमारी सगाई हो गई है
अर्जुन ने कहा कि वह यह बड़ी खबर रिया चक्रवर्ती के शो में पहली बार रिवील कर रहे हैं
गैब्रिएला ने बताया कि उन्होंने अर्जुन को उनके लुक्स के लिए अप्रोच नहीं किया था
अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह तो गैब्रिएला के हॉटनेस के लिए पीछे गए थे
गैब्रिएला ने बताया कि पैरेंटहुड ने प्यार की उनकी समझ को बदल दिया है