The Bads of Bollywood

Aman Vaishnav

Sep 26, 2025

तीनों खान एक साथ

इस सीरीज की सबसे बड़ी हाईलाइट यह है कि शाहरुख, सलमान और आमिर खान तीनों ही इसमें नजर आ रहे हैं। आज तक कई बड़े डायरेक्टर Shahrukh Khan, Salman Khan और Amir Khan को एक साथ पर्दे पर नहीं ला पाए, लेकिन आर्यन ने अपने पहले ही प्रोजेक्ट में वह कर दिखाया।

Credit: The Sootr

सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी

सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की कहानी नए एक्टर आसमान और स्टार किड करिश्मा पर आधारित है। यह दोनों कलाकार फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष (स्ट्रगल) को दिखा रहे हैं।

Credit: The Sootr

पर्सनल लाइफ की दिखी झलक

आर्यन खान ने एक सीन में अपने निजी ड्रग केस से जुड़े हाई-प्रोफाइल अधिकारी समीर वानखेड़े के मामले की झलक दिखाई है। यह रोमांचक मोड़ दर्शकों की उत्सुकता बहुत बढ़ा रहा है।

Credit: The Sootr

दमदार कास्ट

यह 7-एपिसोड की सीरीज शानदार कलाकारों से भरी है। इसमें बॉबी देओल, मोना सिंह, लक्ष्य मनवानी और मनीष चौधरी जैसे कई बड़े एक्टर अहम भूमिकाएँ निभा रहे हैं। इन सभी अनुभवी कलाकारों की एक्टिंग सीरीज को और भी रोचक और विश्वसनीय बना रही है।

Credit: The Sootr

बॉलीवुड का आईना

यह सीरीज बॉलीवुड की गुटबाजी, सेलेब्स की गपशप और स्टार किड की अंदरूनी कहानियों से भरी है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा कि आपने इंडस्ट्री की हकीकत को करीब से जी लिया है।

Credit: The Sootr

नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है। डायरेक्टर के तौर पर आर्यन खान का काम शानदार है,(आर्यन की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड) जिसने भविष्य के लिए बड़ी उम्मीदें जगाई हैं।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: यहां हुआ भोपाल का सबसे बड़ा गरबा शुरू, मुंबई की एक्ट्रेस मचाएंगी धमाल