MUMBAI: जिसके डांस स्टेप्स के दीवाने हैं लोग, उस शम्मी ने किसी कोरियोग्राफर से डांस नहीं सीखा

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MUMBAI: जिसके डांस स्टेप्स के दीवाने हैं लोग, उस शम्मी ने किसी कोरियोग्राफर से डांस नहीं सीखा

MUMBAI. याहू ! चाहे मुझे कोई जंगली कहे.., बदन पे सितारे लपेटे हुए.. ओ जाने तमन्ना किधर जा रही हो.., दीवाना हुआ बादल.. सावन की घटा छाई.., समझ तो आप गए ही होंगे कि आज हम बात किसकी करने जा रहे हैं। वाकई बॉलीवुड के ऐल्विस प्रेस्ले कहे जाने वाले शम्मी कपूर ने अपने यूनीक स्टाइल से सबको दीवाना बना दिया था। आज (14 अगस्त) शम्मी की 11वीं पुण्यतिथि है। शम्मी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। 





बतौर जूनियर आर्टिस्ट रखा इंडस्ट्री में कदम





शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को मुंबई में हुआ था। वे करीब 8 साल तक कोलकाता में रहे। फिर उनके पिता (पृथ्वीराज कपूर) ने 1944 में 'शकुंतला' ड्रामा के साथ मिलकर पृथ्वी थिएटर की शुरुआत की। थिएटर में शम्मी कपूर ने भरत का रोल किया करते थे। प्ले के कारण एक्टर को अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद शम्मी ने पृथ्वी थिएटर में ही 50 रुपए की सेलरी से काम करना शुरू किया। इसके शम्मी ने 1948 में बतौर जूनियर आर्टिस्ट फिल्मी इंडस्ट्री में कदम रखा। तब उनकी मंथली सेलरी 150 थी। शम्मी ने 1953 में आई फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें 11 हजार 111 रुपए मिले थे।





अपने डांस मूव खुद करते थे कोरियोग्राफ





थिएटर जॉइन करने के बाद शम्मी कपूर रात में खाना खाने के बाद छत पर चले जाते थे और रिकार्डिंग बजा कर गानों पर नाचते हुए एक्सप्रेशन देते थे। बहुत सालों तक इसे प्रेक्टिस किया फिर इसे उन्होंने अपनी फिल्मों में उतारा। शम्मी के कई स्टेप्स को एक्टर्स ने बाद में कॉपी करना शुरू कर दिया। ऐसा भी कहा जाता है कि वे कभी कोरियोग्राफर से डांस नहीं सीखते थे। शम्मी, हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ले से इंस्पायर थे। ये वही एल्विस प्रेस्ले हैं जो अपने बालों को शू पॉलिश से काले करते थे।





शम्मी की हिट फिल्में





शम्मी कपूर ने जंगली, तुमसा नहीं देखा, दिल देके देखो, सिंगापुर, कॉलेज गर्ल, प्रोफेसर, चाइना टाउन, प्यार किया तो डरना क्या, कश्मीर की कली, जानवर, तीसरी मंजिल, अंदाज, एन ईवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी और सच्चाई जैसी हिट फिल्मों में काम किया।





एथिकल हैकर्स एसोसिएशन की स्थापना





शम्मी कपूर उन लोगों में से हैं जिसने भारत में पहली बार इंटरनेट का यूज किया था। शम्मी पहले व्यक्ति हैं जिसने इंडिया में एप्पल कंप्यूटर खरीदा था। शम्मी कपूर फैमिली की एक वेबसाइट खुद चलाते थे। वे इंटरनेट यूजर कम्युनिटी ऑफ इंडिया के फाउंडर और चेयरमैन भी थे। एक्टर ने भारत में एथिकल हैकर्स एसोसिएशन की स्थापना भी की थी। बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार का 14 अगस्त 2011 को निधन हो गया था।



Bollywood बॉलीवुड death anniversary पुण्यतिथि Shammi Kapoor Shamsher Kapoor Prithvi Raj Kapoor actor शम्मी कपूर शमशेर कपूर प्रथ्वी राज कपूर एक्टर