MUMBAI: फिल्म Laal Singh Chaddha ने Raksha Bandhan को पछाड़ा, अब फैंस की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन पर नजर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MUMBAI: फिल्म Laal Singh Chaddha ने Raksha Bandhan को पछाड़ा, अब फैंस की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन पर नजर

MUMBAI.बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और अक्षय कुमार की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस ((Opening Collection)पर धीमी शुरुआत हुई। फिल्मों को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिल रहे हैं। खबरें है कि रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही 'लाल सिंह चड्ढा'का Full HD वर्जन ऑनलाइन लीक हो गया है। फैंस की नजर लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के ओपनिंग डे के कलेक्शन पर है, तो आइए बताते है आपको दोनों फिल्मों के पहले दिन की कमाई। 





लाल सिंह चड्ढा 





पहले बात करते है फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) की। फिल्म को दर्शकों से ठीकठाक रिस्पॉस मिल रहे है। लाल सिंह चड्ढा' ने पहले दिन यानी 11 अगस्त को लगभग 12 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।  कोद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में आमिर,करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) नजर आ रहे है।  ये मूवी टॉम हैंक्स की फिल्म का हिंदी रीमेक है। अब ये देखना खास होगी कि ओपनिंग वीकेंड पर ये फिल्म कितनी कमाई करती है। 





रक्षा बंधन





अब बात करते है फिल्म 'रक्षा बंधन' (Raksha Bandhan) की। इस फिल्म को मिले जुले रिव्यू मिल रहे है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़



रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी रक्षा बंधन के त्यौहार पर बेस्ड थी। फिल्म में काफी इमोशन सीन है। रक्षाबंधन'में अक्षय के अलावा भूमि पेडनेकर,सादिया खतीब,सहजमीन कौर,दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत दिखाई देंगे। फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan movie) को सेंसर बोर्ड ने U सर्टिफिकेट दिया है। अब ये देखना खास होगा की कौन सी फिल्म पहले वीकेंड में आगे निकलती है। 







Aamir Khan आमिर खान करीना कपूर Mumbai Collection Kareena Kapoor Khan Lal Singh Chaddha लाल सिंह चड्ढा कलेक्शन ऑनलाइन लीक Full HD वर्जन Raksha Bandhan movie     bollywood अक्षय कुमार   रक्षा बंधन