गणेश विसर्जन की धूम

Aman Vaishnav

Aug 31, 2025

अंबानी परिवार का गणेश विसर्जन

भारत की सबसे अमीर ambani family ने बड़े धूमधाम से गणेश जी का विसर्जन किया, जो उनकी एंटीलिया से शुरू होकर गिरगांव चौपाटी पर खत्म हुई। इस दौरान नीता अंबानी और छोटी बहू राधिका भी उनके साथ थीं।

Credit: The Sootr

सलमान खान का गणेश विसर्जन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Salman Khan ने भी इस साल गणेश विसर्जन किया, जिसमें उनका पूरा परिवार शामिल था। बहन अर्पिता खान के साथ सलमान खान ढोल-नगाड़ों पर नाचे और सोनाक्षी सिन्हा भी पति जहीर इकबाल के साथ शामिल हुईं।

Credit: The Sootr

मुंबई में गणेश विसर्जन

मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान इस साल 60,000 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, जिनमें से करीब 29,600 प्रतिमाएं प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की थीं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में बप्पा को विदा करने पहुंचे।

Credit: The Sootr

जयपुर में गणेश चतुर्थी का समापन

जयपुर में गणेश चतुर्थी के समापन के मौके पर भक्तों ने बड़ी संख्या में 'शोभा यात्रा' में भाग लिया। यह यात्रा बप्पा की विदाई का प्रतीक होती है, जिसमें लोग नाचते-गाते हुए बप्पा को अलविदा देते हैं।

Credit: The Sootr

उत्तर प्रदेश में गणेश विसर्जन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गणेश चतुर्थी के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया और भक्ति गीतों पर नृत्य किया। खजनी, बढ़नी और अन्य गांवों में उत्साह भरे माहौल में सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से की गई थी।

Credit: The Sootr

Thanks For Reading!

Next: फिल्म परम सुंदरी पहले दिन ही बनी हिट, Janhvi Kapoor मे तोड़े कई रिकॉर्ड