MUMBAI. दुबई में 'फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड' फंक्शन चल रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन के चलते सितारों का मेला लगा है। सेलेब्स अपने बोल्ड अंदाज में पहुंच रहे है। इस फंक्शन में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी नजर आईं। दरअसल मानुषी काफी बोल्ड ड्रेस पहने नजर आईं। इस वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
मानुषी ने पहनी झाड़ू जैसी ड्रेस
सोशल मीडिया पर अवॉर्ड फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में मानुषी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रहीं है। मानुषी ने येलो कलर का डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहना है। उनके इस पहनावे पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। इसके अलावा वह उन्हें कमेंट भी कर रहे है। कुछ यूजर्स उनकी ड्रेस को पर्दा बता रहे है, तो कोई चादर कह रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि मानुषी, उर्फी जावेद के साथ कॉम्पिटिशन कर रही हैं।
ये खबर भी पढ़े..
2017 में जीता'मिस वर्ल्ड'का खिताब
मानुषी ने 2017 में 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीता था। मानुषी एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुकी है। उन्होंने फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार नजर आए थे। सम्राट पृथ्वीराज में मानुषी ने सम्राट पृथ्वीराज की पत्नी संयोगिता का रोल प्ले किया था।